MUZAFFARNAGAR-तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने दी राहत

मुजफ्फरनगर। कई दिनों की गर्मी और उमस के बीच मंगलवार को दोपहर बाद अचानक बदले मौसम में तेज आंधी और झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दी, लेकिन कई समस्याओं को भी सामने लाकर खड़ा कर दिया। बारिश शुरू होने के साथ ही शहर से गांव देहात तक जहां भारी जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बन गया, तो वहीं बत्ती भी गुल हो गई। कई इलाकों में विद्युत लाइनों को भारी क्षति पहुंचने के कारण बिजलीघरों को ब्रेकडाउन देना पड़ा। शहर का शिव चौक तो पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो चुका था। इसके साथ ही शहर की कई कालोनियों में भी भारी जलभराव के कारण लोगों के घरों तक पानी ही पानी नजर आया। निचले इलाकों में तो इस एक घंटे की बारिश के कारण बुरा हाल हो गया। जिले में कई स्थानों पर तेज आंधी के जोर के कारण विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, पेड़ और होर्डिंग भी लाइनों पर टूटकर गिर गये। वहीं ककरौली में एक ईंट भट्टे की चिमनी पर बारिश के बीच ही आकाशीय बिजली गिरने से लोगों में दहशत बनी नजर आई। बारिश रूकने के बावजूद भी बादल छाये रहे और ठण्डी हवा ने लोगों को गर्मी से राहत देने का काम किया।

जनपद में कई दिनों से बारिश का इंतजार किया जा रहा था, क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में दो दिनों से बारिश का दौर बना हुआ था, जबकि मुजफ्फरनगर बारिश के लिए तरस रहा था। यहां पर निकल रही तेज धूप के बीच ही बन रही उमस के कारण लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रहा था। आसपास के जनपदों में हो रही अच्छी बारिश के बावजूद भी यहां गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। मंगलवार को भी सुबह सवेरे से ही तेज धूप निकली तो लोगों का गर्मी से हाल बेहाल होता नजर आया, लेकिन दोपहर होते होते अचानक ही मौसम ने करवट ली और घने काले बादलों के आने के साथ ही ठण्डी हवा ने दस्तक दे दी थी। हवाओं के जोर के साथ ही अचानक ही तेज बारिश भी शुरू हो जाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लोगों ने इस बारिश को भी जमकर मजा लिया और गर्मी से निजात पाने के लिए बच्चे हो या बड़े सभी ने अपने अपने घरों की छतों और गलियों में पहुंचकर बारिश में स्नान किया। बारिश के दौरान ही स्कूल और कालेजों में अवकाश हो जाने के कारण काफी छात्र छात्राएं भीगते हुए ही अपने घर पहुंचे। बारिश के कारण शहर की कमोबेश सभी कालोनियों और पॉश इलाकों में भी पानी ही पानी नजर आया।

गलियों में हो रहे जलभराव का असर यह रहा कि कुछ लोगों के मकानों तक भी पानी भर गया। कई मकानों में तो पानी के कारण लोगों को नुकसान भी उठाना पड़ा और शहर की मलिन एवं निचली बस्तियों तो हाल और भी बदहाल नजर आया। शिव चौक पर तो घुटनों तक पानी भर जाने के कारण यहां पर आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और यहां खरीदी करने आये तथा स्कूल और कॉलेज के बच्चों को इस जलभराव से ही होकर गुजरना पड़ा। इसके साथ ही गांव और देहात में भी बारिश के कारण जलभराव से काफी विकट समस्या का सामना लोगों को करने के लिए विवश होना पड़ा। बारिश के साथ आई तेज आंधी के कारण विद्युत विभाग को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है। बताया गया कि रामपुर फीडर की लाइन पर पेड़ गिर जाने और दूसरी लाइन पर होर्डिंग टूटकर गिर जाने के कारण लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिस कारण कई बिजलीघरों और फीडर को ब्रेकडाउन देना पड़ा। इसके चलते शहर और गांव देहात में बत्ती गुल होने के कारण लोग परेशान नजर आये। बारिश थमने के घंटों बाद भी कई इलाकों में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई थी। दूसरी ओर इस बारिश के कारण ककरौली के बेहडा सादात मार्ग पर जिला पंचायत सदस्य शाहनवाज के ईंट भट्टे की चिमनी पर बारिश के दौरान ही तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिर जाने से लोगों में दहशत नजर आई।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ विश्वविद्यालय नमाज गेट विवाद पर 13 छात्रों को नोटिस

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बाग चौकीदार की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत ने पीएम मोदी से मांगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया एक लाख रुपये का इनामीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »