MUZAFFARNAGAR-जिला महिला चिकित्सालय में मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

मुजफ्फरनगर। जिला महिला चिकित्सालय में बुधवार को स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत स्वच्छता जन जागरण रैली और गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल की सीएमएस डॉ. आभा आत्रेय ने रैली में शामिल होने आये स्कूली बच्चों, चिकित्सकों और स्टाफ के अन्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया तो वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी स्वच्छता को लेकर लोगों को प्रेरक संदेाश् देने का काम किया गया।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी से हर रात मिला दर्द, मौत से पहले टीसीएस मैनेजर ने किया बयां

जिला महिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत बुधवार को स्वच्छता रैली और गोष्ठी कार्यक्रम हुआ। सीएमएस डॉ. आभा आत्रेय ने बताया कि इसमें स्कूली बच्चों और ट्रेनी एएनएम के साथ ही स्टाफ के अन्य लोगों ने भी पूरे उत्साह ओर समर्पण के साथ प्रतिभाग किया। गोष्ठी के दौरान विभिन्न प्रकार से विचार व्यक्त करते हुए स्कूली बच्चों और स्टाफ के लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों और चिकित्सालय के चिकित्सकों तथा स्टाफ को स्वच्छता की शपथ भी ग्रहण गराई गई। गोष्ठी के बाद स्कूली बच्चों और चिकित्सालय स्टाफ द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। सीएमएस डॉ आभा आत्रेय द्वारा हरी झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना किया। जिला महिला चिकित्सालय परिसर से शुरू हुई यह रैली पुरुष चिकित्सालय परिसर का भ्रमण करते हुए वापस महिला अस्पताल आकर सम्पन्न हुई। रैली के बाद ट्रेनी एएनएम द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये गये, इन नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मरीजों और तीमारदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए जीवन में स्वच्छता के महत्व को समझाया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सीएमएस डॉ. आभा आत्रेय, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. फैजल, डॉ. भुजवीर सिंह, चीफ फार्मेसिस्ट बृजेश कुमार, एके जैन, जगमोहन कर्णवाल, हेल्प डेस्क मैनेजर सबा रानी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

इसे भी पढ़ें:  सफाई कर्मचारियों ने चेयरमैन जहीर फारूकी के घर खेली फूलो की होली

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के खेल दिवस में चमके नन्हें एथलीटराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर की समयावधि बढ़ीः अब 11 दिसम्बर तक भर सकेंगे फार्म

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  यूपी में छह आईएएस समेत 67 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण बने आंनद

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »