12 चौकी प्रभारियों सहित 30 दरोगों का तबादला, एक चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

मुजफ्फरनगर। आठ थानेदारों का तबादला करने के एक दिन बाद ही एसएसपी अभिषेक सिंह ने चौकी प्रभारियों को भी ताश के पत्तों की तरह फेंटकर रख दिया है। एसएसपी ने 12 चौकी प्रभारियों का तबादला किया है। इनमें से छह चौकी प्रभारियों को चार्ज से हटाकर थानों में भेजा गया है। जबकि एक चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

एसएसपी अभिषेक सिंह ने देर रात 12 पुलिस चौकी प्रभारियों सहित 30 दरोगाओं का तबादला किया है। इनमें मीरापुर दलपत चौकी प्रभारी ओमेन्द्र सिंह को एसएसआई तितावी, पुलिस लाइन से विनोद कुमार को चौकी प्रभारी मीरापुर दलपत, सिखेडा से रनवीर सिंह को शुक्रताल चौकी प्रभारी, मीरापुर से गुरूवचन सिंह को चौकी प्रभारी बरूकी भोपा, देवपाल सिंह को चौकी प्रभारी बरूकी से हटाकर थाना भोपा भेजा गया है। कोतवाली नगर से नितिन कुमार को चौकी प्रभारी जटवाडा ककरौली, पुलिस लाइन से दीपक कुमार को चौकी प्रभारी बायवाला बुढाना, बायवाला चौकी से इंचार्ज महेन्द्र सिंह को थाना भोपा, भौराकलां से सुमित कुमार को चौकी प्रभारी परासौली, बुढाना से विकास कुमार को चौकी प्रभारी उकावली, चौकी इंचार्ज भण्डूर से पवन कुमार को रोहाना चौकी इंचार्ज, सावटू चौकी इंचार्ज बाल कृष्ण को प्रभारी चौकी रामलीला टिल्ला, पुलिस लाइन से मोहित कुमार को चौकी प्रभारी सावटू भौराकला, प्रभारी चौकी गांधीनगर जितेन्द्र सिंह को चौकी प्रभारी कस्बा पुरकाजी, पुलिस अधीक्षक नगर के वाचक ज्ञानेन्द्र सिरोही को प्रभारी चौकी भण्डूर, एसएसआई छपार ज्ञानेन्द्र नागर को प्रभारी चौकी बुढ़ाना मोड कोतवाली, शेरपुर थाना पुरकाजी चौकी प्रभारी रमेश चन्द को पुलिस लाइन भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मानसून की आमदः बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत

एसएसआई मन्सूरपुर शिवकुमार शर्मा को चौकी प्रभारी भूड खतौली, चौकी भूड से इंचार्ज संजय कुमार को पुलिस चौकी दधेडू, दरोगा ओंकारनाथ पाण्डेय को दधेडू चौकी से प्रभारी चौकी शेरपुर, थाना भोपा से कर्णवीर सिंह को प्रभारी चौकी लाडपुर, लाड़पुर चौकी इंचार्ज रविन्द्र सिंह को एसएसआई छपार, प्रभारी फील्ड यूनिट रामकुमार को एसएसआई चरथावल, थाना मंसूरपुर से जबर सिंह को एसएसआई मंसूरपुर, शुक्रताल चौकी प्रभारी जयप्रकाश गौतम को थाना भोपा, पुलिस लाइन से महिला एसआई रेखा रानी को थाना शाहपुर, थाना भोपा से विपुल कुमार को महिला थाना, पुलिस लाइन से सुभाष यादव को एसएसआई थाना शाहपुर, एसएसआई शाहपुर नन्द किशोर को चौकी प्रभारी ग्राम मंसूरपुर और मंसूरपुर चौकी इंचार्ज राहुल कुमार को प्रभारी चौकी गांधीनगर नई मंडी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR-चुनाव प्रेक्षक से मिले सांसद हरेन्द्र मलिक, कहा-धमका रहे भाजपा के लोग

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर से गांव देहात तक होली की धूम, महिलाओं ने होलिका का पूजन कर मांगी खुशहालीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  काली स्कार्पियों प्रकरणः आरापियों के साथ खुलकर खड़ी हुई टिकैत की भाकियू

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर से गांव देहात तक होली की धूम, महिलाओं ने होलिका का पूजन कर मांगी खुशहालीजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »