MUZAFFARNAGAR-बारिश के बीच गौशाला का जायजा लेने निकले एडीएम नरेन्द्र बहादुर

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को बारिश के बीच ही अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा गौशाला का निरीक्षण करते हुए वहां पर गौवंशीय पशुओं के चारा और चिकित्सा की सुविधा को परखा, इसके साथ ही उन्होंने नगर पंचायत जानसठ मंे निर्मित होने वाली गौशाला की भूमि का निरीक्षण करने के साथ ही अधिशासी अधिकारी को निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराये जाने के निर्देश दिये।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को बारिश के बीच ही नई मंडी क्षेत्र के कूकड़ा मंडी स्थल में नगरपालिका परिषद् के द्वारा संचालित की जा रही नन्दी गौशाला एवं ट्रीटमेंट सेंटर का औचक निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा, पानी, सफाई के साथ ही घायल गौवंशों की चिकित्सा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौशाला में गौवंशी के भरण-पोषण के लिए भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने और प्रतिदिन हरा चारा की उपलब्धता कराए जाने के विषय में निर्देश दिए गए। उन्होंने दो दिनों से जारी वर्षा एवं आगामी ठण्ड के मौसम को ध्यान में रखते हुए गौवंशों के उचित रख-रखाव के लिए परिसर में पर्याप्त टीन शेड की व्यवस्था को प्राथमिकता से लेते हुए जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही इसी क्रम में एडीएम प्रशासन द्वारा गौवंशो मे होने वाले रोगो की रोकथाम हेतु समय समय पर पशु चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर उचित उपचार एवं पर्याप्त मात्रा में औषधियों का स्टाक रखने के निर्देश गौशाला के केयरटेकर, पशु चिकित्सा टीम व नगर पालिका के सम्बंधित कर्मचारियों को दिए।

इसके साथ ही एडीएम प्रशासन ने नगर पंचायत जानसठ का भी दौरा किया। यहां पर अधिशासी अधिकारी और पालिका के अन्य अधिकारियों ने उनकी अगुवाई की। एडीएम ने जानसठ में निर्मित होने वाली गौशाला की भूमि का स्थलीय निरीक्षण करते हुए गौशाला के निर्माण सम्बन्धित समस्त बिन्दुआंे पर अधिशासी अधिकारी को आवश्यक रूप से निर्देशित किया गया। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया गया कि जानसठ क्षेत्र में निर्मित होने वाली इस गौशाला से आस पास के आवारा पशुओं से होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी। इस गौशाला का निर्माण इसी माह से शुरू होने जा रहा है। निर्माण में गुणवत्ता का पूर्ण रूप से ध्यान रखने के लिए सम्बंधित को निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से कहा कि गौशाला के निर्माण में किसी प्रकार कि शिथिलता न की जाये तथा निर्धारित अवधि के अन्दर निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाये, ताकि जल्द ही इसका लाभ लोगों को मिलना प्रारम्भ हो जाये। 

इसके साथ ही उन्होंने अस्थाई गौशाला जानसठ और निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण भी किया। महोदय द्वारा गौशाला मे गौवंशांे के लिये चारा व पेयजल की व्यवस्था बनाये रखने को निर्देशित किया गया। बारिश और सर्दी से बचाने के लिए टिन शैड का निर्माण कराने और बीमारियों से सुरक्षित करने के लिए टीकाकरण करने के निर्देश भी दिये। निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण करते हुए सरोवर के आस पास उचित साफ सफाई के साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जानसठ को नगर पंचायत में सेंट्रलाइज्ड सीसीटीवी कैमरा सिस्टम, साउंड सिस्टम, पार्क निर्माण और अमृत सरोवर का निर्माण करते हुए आईएसओ प्रमाणन कराने के निर्देश दिए गए।

यहां से एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह मीरापुर पहुंचे और वहां पर नगर पंचायत द्वारा चलाई जा रही गौशाला का निरीक्षण करते हुए वहां पर भी गौवंशीय पशुओं की देखभाल कर रहे केयरटेकर और अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये कि वो गौशाला में पशुओं के चारा और पानी का पर्याप्त बंदोबस्त रखने के साथ ही उनके उपचार और बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण की व्यवस्था को पूर्ण करें। यहां से वो शुकतीर्थ पहुंचे और वहां पर नदियों के जल स्तर की जानकारी लेने के साथ ही बाढ़ सम्बंधित व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें:  बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, खंगाली गई पूरी ट्रेन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, खंगाली गई पूरी ट्रेनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  रामपुरी में पागल कुत्ते का आतंकः दर्जनों घायल, प्रशासन बेखबर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »