MUZAFFARNAGAR-धूमधाम से मनाई जायेगी महाराजा अग्रसैन की जयंती

मुजफ्फरनगर। महाराजा अग्रसैन स्मारक ट्रस्ट के द्वारा इस साल भी महाराजा अगसैन की जयंती समारोहपूर्वक धूमधाम से मनाई जायेगी। इस दिन वैश्य समाज के परिवारों से डॉक्टर, सीए और इंजीनियर्स बने युवाओं को सम्मानित करते हुए उनका अभिनंदन किया जायेगा और युवाओं को शिक्षा तथा राजनीति के क्षेत्र में आगे आने के लिए भी प्रोत्साहित करने का काम करेंगे।

एटूजेड रोड स्थित महाराजा अग्रसैन भवन में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान महाराजा अग्रसैन स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यप्रकाश मित्तल कार्यक्रम संयोजक योगेश भगत एवं अचिन कंसल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा अग्रसेन जयन्ती का कार्यक्रम गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 8 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। इस दिन हवन एवं पूजन प्रातः 9.00 बजे एवं दीप प्रज्जवलन प्रातः 11ः00 बजे महाराजा अग्रसेन भवन, महाराजा अग्रसेन मार्ग निकट ए-टू-जेड कालोनी पर रखा गया है। बताया कि समारोह में महाराजा अग्रसेन स्मारक ट्रस्ट के द्वारा वैश्य समाज के ऐसे युवाओं जो इस वर्ष डॉक्टर, सीए व इन्जीनियर्स बने हैं, उनको सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा ट्रस्ट द्वारा शहर के 4 वरिष्ठ चिकित्सकों डा. एम.आर.एस. गोयल, डा. एस.सी.गुप्ता, डा. एम.के.बंसल तथा डा. एम.एल.गर्ग को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्य यजमान उद्योगपति अजय कुमार मित्तल और उनकी पत्नी रहेेंगे। समारोह अध्यक्ष अशोक कुमार तायल होंगे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर जाम समस्या: बस रूट में बदलाव

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश सरकार मे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, एमएलसी दिनेश कुमार गोयल, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप मे नगरपालिका अध्यक्ष देवबन्द विपिन गर्ग, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा नेता व समाजसेवी गौरव स्वरूप, मोरना मिल के निदेशक निंरकार स्वरूप, मुकेश गोयल, रविन्द्र ंिसघल, राजेश गोयल, पूर्व पालिकाध्यक्ष पंकज अग्रवाल मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक योगेश सिंघल भगतजी व अचिन कंसल हैं और समारोह में मंच संचालन राजीव सिंघल करेंगे। प्रेसवार्ता मे ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यप्रकाश मित्तल, सीए अजय अग्रवाल, पुरूषोत्तम कुमार ंिसघल, योगेन्द्र कुमार मित्तल, प्रदीप गोयल, कृष्णगोपाल मित्तल, संजीव गोयल बोबी, तरूण मित्तल, देवेन्द्र गर्ग, संजय गुप्ता, राकेश अग्रवाल, अनमोल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर--दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी टूरिस्ट वॉल्वो बस

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ‘अफसर शाही: एक अनसुना सच’ पुस्तक में नौकरशाही के काले कारनामों का पर्दाफाशराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर–दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी टूरिस्ट वॉल्वो बस

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ‘अफसर शाही: एक अनसुना सच’ पुस्तक में नौकरशाही के काले कारनामों का पर्दाफाशजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »