श्री आदर्श रामलीला पटेलनगर में 49वां रामलीला महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के 49वां श्री रामलीला मंचन महोत्सव का भव्य शुभारंभ सोमवार रात्रि में धूमधाम के साथ हुआ। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने अपनी मंचीय प्रस्तुतियों से सभी को मोहित किया। पहले दिन नारद मोह और शिव पार्वती की लीलाओं ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और पहले ही दिन भारी संख्या में दर्शक पटेलनगर रामलीला मैदान पर रामलीला मंचन देखने के लिए उमड़े नजर आये। कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कला प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के तत्वाधान में इस साल 49वें श्री रामलीला मंचन महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि मुकेश गोयल पेपर वालों ने सपत्नीक अपनी उपस्थित दर्ज कराई उन्होंने विधिवत फीता काटकर प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित श्री रामलीला मंचन का उद्घाटन किया। समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमति शैल गर्ग ने अन्य अतिथियों नारायण ऐरन, ज्योति ऐरन, कन्दर्प ऐरन, विनय गुप्ता, सपना गुप्ता के साथ पूजन सम्पन्न कराया। भारतीय प्रेस परिषद् के सदस्य एवं मुजफ्फरनगर बुलेटिन के सम्पादक अंकुर दुआ ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इसके साथ ही अतिथियों ने भगवान श्री गणेश की स्तुति और आरती के साथ उनको भोग लगाया। अतिथियों और आयोजकों ने श्री रामायण जी, ठाकुर जी की भी आरती की। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों और गणमान्य लोगों का कमेटी के पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के तत्वाधान में श्री गणेश वंदना के बाद नारद मोह की लीला का कलाकारों द्वारा सुन्दर मंचन किया गया। भगवान श्री गणेश से वरदान प्राप्त कर नारद जी सुन्दर स्वरूप के अहंकार से घिर जाते हैं। इस लीला में भगवान विष्णु द्वारा नारद जी का मोह भंग किया गया। इससे नाराज नारद जी द्वारा भगवान विष्णु को धरती पर अवतार के दौरान पत्नी वियोग में भटकने का श्राप दिया गया। इसके पश्चात भगवान शिव और पार्वती की लीला ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान शिव ने पार्वती को भगवान विष्णु के प्रभु श्रीराम के अवतार और उसकी आवश्यकता की पूरी लीला का वर्णन सुन्दर ढंग से किया, तो पूरा वातावरण भगवान श्रीराम की भक्ति में डूब गया और जय श्रीराम के जयघोष ने वातावरण को धर्ममय बना दिया। पहले दिन की लीला में विशाल शर्मा नारद, स्पर्श गर्ग मां लक्ष्मी, सोनू सिंह भगवान शंकर, अभिषेक कुमार मां पार्वती, आकाश गोयल कामदेव, देवेन्द्र कुमार इन्द्र देव की भूमिका में नजर आये। शिवांश ठाकुर ने भगवान गणेश का पात्र निभाया। पंकज शर्मा भगवान राम के पात्र की भूमिका निभा रहे हैं। अज्जू जैन और विपुल मोहन ने जोकर बनकर दर्शकों को खूब हंसाने और मनोरंजन करने का काम किया।

समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू ने कहा कि आज देश और प्रदेश में धर्म की पताका लहरा रही है। यही रामलीलाएं हमें अपने धर्म की पहचान कराते हुए संस्कृति के सूत्र में बांधते हुए एक दूसरे से जोड़ती हैं और पीढ़ियों को संस्कारवान बनाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कमेटी के लोगों की सुन्दर आयोजन के लिए सराहना की। भारतीय प्रेस परिषद् के सदस्य अंकुर दुआ ने कहा कि आज युवा वर्ग भ्रमित हो रहा है। ये रामलीला मंचन ही ऐसा माध्यम है, जिसके सहारे युवाओं को अपने धर्म की पहचान हो रही है। उन्होंने सभी से आह्नान करते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों के साथ रामलीला में अवश्य आना चाहिए, क्योंकि मोबाइल और इंटरनेट की डिजीटल दुनिया में खोये हमारे बच्चे आज अपने धर्म और संस्कृति से कहीं न कहीं दूर हो रहे हैं। इन रामलीला और धार्मिक आयोजन के सहारे संस्कृति से जुड़कर ही हम एक संस्कारवान और आस्थावान पीढ़ी तैयार कर पायेंगे। संस्कृति की जानकारी होने से ही धर्म बचेगा और धर्म रहेगा तो समाज भी रहेगा।

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के कार्यक्रम संयोजक पूर्व सभासद विकल्प जैन ने बताया कि इस साल समिति द्वारा 49वें श्री आदर्श रामलीला मंचन महोत्सव का भव्या आयोजन किया जा रहा है। यह रामलीला स्थानीय कलाकारों के द्वारा ही मंचित की जाती है। इसमें सभी कलाकार समिति के पदाधिकारी या उनके परिवार से ही होते हैं। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन रामलीला मंचन देखने आने के लिए अपील की। इस दौरान मुख्य रूप से वैभव जैन, मनीष कपूर, अजय कपूर, मनीष चौधरी के अलावा रामलीला समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, अध्यक्ष गोपाल चौधरी, कार्यक्रम संयोजक सभासद विकल्प जैन, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मुख्य निर्देशक विजय मित्तल, पंकज शर्मा, निर्देशक अमित शर्मा, अनिल लोहिया, गोविंद शर्मा, नारायण ऐरन, जितेंद्र नामदेव, पीयूष शर्मा, राकेश बंसल, अनिल गोयल, राकेश मित्तल, अंकुश गुप्ता, विपुल मोहन, अज्जू जैन, आकाश गोयल, गौरव मित्तल, विकास भारद्वाज, अमरचंद जैन, विवेक मंुजाल, रजनीश मंुजाल, आकाश गोयल, यश चौधरी, अमर चौधरी, हरिओम मास्टर, मिंटू त्यागी, सोनू सिंह, शिवांश ठाकुर मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मंडी पहुंचकर विशेष सचिव राजस्व ने परखी गेहूं खरीद की व्यवस्था

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मंडी पहुंचकर विशेष सचिव राजस्व ने परखी गेहूं खरीद की व्यवस्थाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर में दुष्कर्म के बाद मासूम बच्ची की हत्या

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  9 अगस्त को भाकियू जिला मुख्यालय पर करेगी तिरंगा ट्रैक्टर मार्चजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »