डायरेक्टर पद पर ज्योति भोला सिंह निर्विरोध निर्वाचित

मुजफ्फरनगर। जनपद की आठ सहकारी गन्ना विकास समितियों में अब सामान्य निकाय गठन के दूसरे चरण की चुनावी रस्साकसी बुधवार से प्रारम्भ हो गई। सभी आठ समितियों पर डेलीगेट पद का चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब डायरेक्टर पदों पर नामांकन शुरू हुआ है। इसमें कई समितियों में अनेक क्षेत्र से डायरेक्टर भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, इनमें सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी के कूकड़ा क्षेत्र से डायरेक्टर पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी ज्योति भोला सिंह ने सवेरे नामांकन किया, उनके सामने कोई दूसरा दावेदान नहीं आने के कारण उनको निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इससे उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दिखाई दी और मिष्ठान बांटकर इस खुशी का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही ज्योति भोला सिंह को सभापति पद पर चुनाव लड़ाने के लिए भाजपा और समर्थकों ने तैयारी शुरू कर दी है। 17 अक्टूबर को सभापति और उप सभापति का निर्वाचन होगा।

इसे भी पढ़ें:  बरसात से जलभराव और फसल बर्बादी पर भड़के किसान, पीडब्ल्यूडी के खिलाफ घेराव की दी चेतावनी

सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी में कूकड़ा से डेलीगेट पद पर शंकर उर्फ भोला सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने चुनाव लड़ा और उन्होंने जीत दर्ज की थी। ज्योति सिंह को तितावी समिति के सभापति पद के लिए भाजपा ने अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया है। उनके पति भोला सिंह पहले जिला पंचायत सदस्य पद पर भी चुनाव लड़ चुके हैं। सहकारी समितियों में डेलीगेट पदों पर निर्वाचन होने के पश्चात अब डायरेक्टर पदों पर चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। आज सभी आठ समितियों में नामांकन हुए। इनमें तितावी समिति में कूकड़ा क्षेत्र से भाजपा समर्थित प्रत्याशी ज्योति भोला सिंह ने अपने समर्थकों और भाजपा व रालोद कार्यकर्ताओं के साथ समिति कार्यालय पहुंचकर डायरेक्टर पद के लिए नामांकन किया। ज्योति भोला सिंह के सामने निर्धारित समय तक भी कोई दूसरा दावेदार नहीं आया और उनका अकेला नामांकन रह जाने के उपरांत उनको डायरेक्टर पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। इससे उनके समर्थकों में जश्न नजर आया। इस दौरान उनके पति शंकर उर्फ भोला सिंह ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के हितों को लेकर हम यह चुनाव लड़ रहे हैं और किसानों के आशीर्वाद से सभापति के चुनाव पर भी हम जीत दर्ज करायेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भी प्यार देने पर आभार प्रकट किया। 

इसे भी पढ़ें:  खाटू श्याम संकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु, भजनों की गूंज से गूंजा मंदिर परिसर

इस दौरान मुख्य रूप से प्रत्याशी ज्योति भोला सिंह के साथ अमित राठी पूर्व प्रमुख, देवन्द्र राठी पूर्व प्रधान कूकड़ा, सतपाल चौधरी, किरण चौधरी, चांदवीर सिंह, जनता इण्टर कॉलेज पचैंडा के अध्यक्ष वेदपाल चौधरी, चौ. हरवीर सिंह, विरेन्द्र फौजी कूकड़ा, ईसम सिंह, चन्द्रपाल सिंह, चौ. प्रमोद कूकड़ा, यशपाल सिंह, सोहनवीर सिंह, बंटी चौधरी, चौ. अनिल सिंह, शंकर उर्फ भोला, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, विनय राणा, दीपक चौधरी, नरेश गुर्जर और गौरव चौधरी सहित सैंकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक ने मनाया स्थापना दिवस, बाबा टिकैत को किया याद

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शहर से युवक, जानसठ में युवती की मिली लाशराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शहर से युवक, जानसठ में युवती की मिली लाश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  महिला बैंक शाखा का हुआ उद्घाटन- महिला स्टाफ ही करेगा कार्यजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »