टिकैत जयंती से मुंह मोड़ने वालों पर भाकियू का शिकंजा

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने संगठन के प्रति सक्रिय नहीं रहने और टिकैत जयंती जैसे बड़े कार्यक्रम में भी सभी निर्देशों को दरकिनार कर नहीं पहुंचने वाली जिले की अनुशासन समिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इसके साथ ही लखनऊ मुख्यालय पर हए इस प्रोग्राम में शामिल नहीं होने वाले मुजफ्फरनगर के कई अन्य पदाधिकारियों पर भी जल्द ही कार्यवाही की गाज गिर सकती है। शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय से यूनियन में हलचल मची हुई है।

भारतीय किसान यूनियन के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा लगातार संगठन को मजबूत बनाने और एकजुटता के साथ संगठनात्मक कार्यक्रमों में संलिप्तता को लेकर लगातार सख्ती के साथ काम किया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी कुछ पदाधिकारी संगठन के बड़े कार्यक्रमों से भी परहेज कर रहे हैं। भाकियू द्वारा इस बार संगठन के संस्थापक अध्यक्ष स्व. चौ. महेन्द्र सिंह टिकैत की 89वीं जन्म जयंती लखनऊ स्थित इको गार्डन में मनाई गई। इस आयोजन में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के सभी पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं को पहुंचने के लिए केन्द्रीय कार्यालय से दिशा निर्देश जारी किये गये थे, लेकिन इस बड़े आयोजन से कुछ पदाधिकारियों ने भी मुंह मोड़ लिया। कार्यक्रम के बाद हुई समीक्षा में इसको लेकर लापरवाही दिखाने वाले असक्रिय पदाधिकारियों का शीर्ष नेतृत्व ने इलाज शुरू कर दिया है। इसमें जनपद मुजफ्फरनगर में संगठनात्मक मामलों को देखने के लिए गठित की गई पांच सदस्यीय अनुशासन समिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इस समिति में नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी, प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान, श्यामपाल चेयरमैन, सतेन्द्र पुण्डीर और भारतवीर आर्य पीपलहेडा शामिल थे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रोलिंग मिल के समीप स्कैप गोदाम में लगी आग से अफरातफरी


इस सम्बंध में भाकियू के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी किये गये पत्र में कहा गया है कि 6 अक्टूबर 2024 को महात्मा चौ. महेन्द्र सिंह टिकैत जी की जयंती पर लखनऊ में आयोजित अतिमहत्वपूर्ण किसान मजदूर महापंचायत में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का शामिल होना अनिवार्य था। इस कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन की जनपद मुजफ्फरनगर में गठित अनुशासन समिति के सदस्यों ने बिना कारण बताए हिस्सा नहीं लिया है। सम्पूर्ण मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य समन्वय समिति ने निर्णय लिया है कि जनपद मुजफ्फरनगर की अनुशासन समिति तत्काल प्रभाव से भंग की जाती है। साथ ही लखनऊ कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों की भूमिकाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की बात भी कही गई है। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि पांच सदस्यीय अनुशासन समिति को को शीर्ष नेतृत्व के द्वारा भंग किया गया है। इसमें शामिल पांच सदस्यों में से केवल चेयरमैन पुरकाजी और यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर फारूकी ही लखनऊ प्रोग्राम में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा लखनऊ कार्यक्रम के लिए समीक्षा की जा रही है। इससे गैर हाजिर रहने वाले कुछ और पदाधिकारियों पर जल्द ही कार्यवाही हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  नैनीताल की वादियों में पहुंचे पालिका के 17 सभासद

राकेश टिकैत बिजनौर में करेंगे महापंचायत


भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महापंचायत करने का कार्यक्रम तय किया है। यूनियन के केन्द्रीय कार्यालय की ओर से उनके आगामी कार्यक्रम को जारी करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उनमें भारी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इस सूचना के अनुसार भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत की किसान मजदूर महापंचायत उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में होनी तय हुई है। इनमें 24.10.2024 बिजनौर, 26.10.2024 बुलंदशहर और 27.10.2024 को प्रयागराज में महापंचायत का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जनपदों में भी महापंचायत आयोजित करने पर विचार विमर्श के बाद कार्यक्रम जारी किया जायेगा। केन्द्रीय कार्यालय की ओर से उपरोक्त कार्यक्रम के अनुसार सम्बंधित जनपदों में निवास करने वाले ग्राम इकाई से राष्ट्रीय इकाई तक के सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारी करने के लिए निर्देशित किया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर अफसरों ने बंदियों ने जाना सूरत-ए-हाल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका ने टैक्स के रूप में की रिकॉर्ड वसूलीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पहलगाम टेरर अटैक-खतौली में जनाक्रोश, बाजार बंद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रोलिंग मिल के समीप स्कैप गोदाम में लगी आग से अफरातफरीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »