अन्तर्जनपदीय गैंग के तीन शातिर टप्पेबाज दबोचे

मुजफ्फरनगर। बैंक में पैसा जमा करने जा रहे व्यक्ति को धनराशि दोगुनी करने का लालच देकर तीस हजार रुपये की नगदी ठगने वाली घटना का खुलासा करते हुए खतौली पुलिस ने तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध असलाह, कार और नगदी बरामद की है।

एसपी सिटी सत्यनारयण प्रजापत ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बुधवार को खतौली पुलिस के गुडवर्क की जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिहं के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा टप्पेबाजी की घटना का अनावरण करते हुए अन्तर्जनपदीय गैंग के 03 शातिर टप्पेबाज बदमाशों को रेलवे स्टेशन के मैन गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 12,100 रूपये नगद, अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त 01 कोरोला कार बरामद किए गए है।

गिरफ्तार बदमाशों में अमरजीत झा पुत्र लल्लन झा निवासी ग्राम करहेडा थाना साहिबाबाद जिला गाजियाबाद मूल निवासी ग्राम बेहटा बैनीपट्टी जिला मधुबनी बिहार, नवीन उर्फ लक्की पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी भोपरा थाना टीला मोड जिला गाजियाबाद और योगेश पुत्र महावीर निवासी नादरमई थाना अमापुर जिला कासगंज शामिल हैं। एसपी सिटी ने बताया कि 17 सितम्बर को श्यामकिशोर पुत्र पृथ्वी सिहं निवासी ग्राम शेखपुरा थाना खतौली द्वारा लिखित तहरीर देकर पुलिस को अवगत कराया गया था कि वह बैंक में पैसा जमा करने गये तभी अज्ञात ठगों के द्वारा उन्हे धोखाधड़ी से रूमाल में लपेटकर कागज की गड्डी दी और उनसे 30 हजार रूपये लेकर फरार हो गये। इसके बाद घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगा दिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  रवि दिवाकर का दमदार न्यायः छह मर्डर केस, तीन महीने में महिला सहित 11 को फांसी

एसपी सिटी के अनुसार प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार ठगों द्वारा बताया गया कि हम लोग बैंक में बाउचर से पैसा जमा करने वाले सीधे-सादे व वृ( लोगों को चिन्हित करते हैं तथा उनसे कहते हैं कि हमारे पास पैन कार्ड नही है हमारे पैसे भी जमा कर दो। लोंगो को ज्यादा पैसे का लालच देकर उन्हंे अपने झांसे में लेते हैं तथा कागज की गड्डी को रूमाल में लपेटकर लोगों को देते हैं तथा धोखाधड़ी से उनसे बैंक में जमा कराने हेतु लाये गये कम रूपये लेकर फरार हो जाते हैं। बताया कि इनके द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर व अन्य जनपदों में इसी प्रकार की टप्पेबाजी की घटनाएं की गयी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा, उप निरीक्षक शिवकुमार शर्मा, आकाश शर्मा और पंकज चौधरी, हैड कांस्टेबल मुनीश शर्मा, कांस्टेबल निरोत्तम, अलीम, शौबीर, सतेन्द्र, अजीत सिहं और योगेश कुमार आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  सरकार के दर तक पहुंचा नई मंडी कोतवाली लाठीचार्ज प्रकरण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  रवि दिवाकर का दमदार न्यायः छह मर्डर केस, तीन महीने में महिला सहित 11 को फांसीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सऊदी अरब सड़क हादसे में युवक की मौत, 25 दिन बाद गांव लौटा शव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रवि दिवाकर का दमदार न्यायः छह मर्डर केस, तीन महीने में महिला सहित 11 को फांसीजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »