क्रांति सेना ने किया सीएमओ कार्यालय का घेराव

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में जिला चिकित्सालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, मरीजो के साथ अभद्र व्यवहार तथा जनपद में कुकुरमुतत्तो की तरह संचालित हो रहे नर्सिंग होम के विरुद्ध कार्यवाही कि मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय का घेराव किया।

प्रदर्शन का नेरतत्त्व कर रहे पार्टी जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी व महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने आरोप लगाया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ दुर्व्यवाहर व उनसे उगाही किया जाना आम बात है बिना सुविधा शुल्क के किसी भी मरीज का इलाज सम्भव ही नहीं है, दवाइयां की खरीद से लेकर ऑपरेशन तक के मामलों में अस्पताल कर्मचारी व चिकित्सक अपने-अपने तरीके से मरीज और उनके तीमारदारों को लूटने मे लगे है।

इसे भी पढ़ें:  सभासद राजीव शर्मा नगरपालिका को हर माह देंगे पांच हजार

चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की मनमानी का विरोध करने पर मरीजों व उनके परिजनों को जमकर पीटने की घटनाये अनेक बार सामने आ चुकी है, उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि अस्पताल में व्यापक भ्रष्टाचार को तत्काल रोका जाए व मरीजो के उत्पीड़न एवं उनके शोषण के मामले में वह खुद संज्ञान ले, उन्होंने जनपद के सरवत रोड रुड़की रोड जौली रोड खालापार आदि क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर संचालित होने वाले नर्सिंग होम व निजी अस्पतालों की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि कई अस्पतालों में मरीजों की संदिग्ध हालत में मौत हो चुकी है और अनेक बार अनेक निजी अस्पतालों पर सील भी लग चुकी है लेकिन मोटी राशि खाकर उन अस्पतालों को पुनः चलाने की अनुमति दे दी जाती है इस तरह स्वास्थ्य अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी यदि 15 दिनों के भीतर अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ और अवैध नर्सिंग होम के संचालक पर रोक नहीं लगाई गई तो पार्टी बड़े पैमाने पर सीएमओ ऑफिस का अनिश्चिंत कालीन घेराव करेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, मंगतराम, चेतन देव विश्वकर्मा, राजन वर्मा, शैलेंद्र शर्मा, आदित्य कश्यप, राजेंद्र तायल, राकेश सोनकर, राजेश अरोड़ा, ललित रहेला, प्रभात रावत, सोनू वाल्मीकि, जंगी सोदाई, अंकित चौधरी, संदीप, दिनेश, पवन कुमार, मोनू, बबलू ठाकुर, संजीव कुमार, संदीप, अंकित वर्मा, पवन सिंह आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  26 जुलाई को मुजफ्फरनगर में सभा करने आ रहीं इकरा हसनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पटाखा फैक्टरी में से हुए धमाके, दहशत में सहम गए लोग

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकालीजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »