गांव खेडी करमू में चैकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला

शामली। भारतीय किसान यूनियन को जन्म देने वाले गांव के रूप में विश्व विख्यात हो चुके शामली जनपद के गांव खेड़ी करमू में शनिवार को नया बवाल नजर आया। यहां पर विद्युत चेकिंग करने गई विद्युत टीम को बिजली चोरी रोकने का अभियान चलाना महंगा पड़ गया। यहां चैकिंग करने गई टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने हमला करते हुए जेई को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके साथ ही चैकिंग करने के लिए जेई के साथ गांव में पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों को भी ग्रामीणों ने दौड़कर खूब पीटा। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया।

शामली जनपद के गांव खेड़ी करमू में विद्युत चेकिंग करने गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में विद्युत विभाग के अवर अभियंता गंभीर घायल हो गए। टीम ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। विद्युतकर्मियों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया गया है कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अवर अभियंता अजय शर्मा विभाग के लाइनमैन कर्मवीर, रंजीत, विनोद व अंकुर के साथ गांव खेड़ी करमू में विद्युत चोरी रोकने व बकाया विद्युत बिल का भुगतान प्रापत करने के लिए अभियान पर गए थे।

आरोप है कि जब यह टीम गांव निवासी उपभोक्ता नदीम के घर में विद्युत चेकिंग कर रही थी तो उसी समय नदीम व उसके भाई और परिवार की महिलाओं ने विद्युत विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। आरोप है कि इस परिवार की महिलाओं ने अवर अभियंता पर ईंट से वार कर गंभीर घायल कर दिया और टीम में शामिल विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई। विद्युत टीम ने मौके से भाग कर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने विद्युत विभाग की टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारियों को वहां से निकाला और घायल अवर अभियंता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  ऑल इंडिया मोमीन अंसारी समाज ने मनाया चौथा स्थापना दिवस

उधर घटना की जानकारी मिलने पर खेडी करमू बिजली घर से विद्युत कर्मचारी शहर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा भी किया। शहर कोतवाली पुलिस का कहना है, इस सम्बंध में विद्युत विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की ओर से दोपहर बाद तक भी कोई तहरीर नहीं दी गइघर्् थी, तहरीर आती है तो उसी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं नदीम पक्ष का कहना है कि विद्युत विभाग की टीम में शामिल कर्मचारियों ने शनिवार को अलसुबह ही उनके घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता की और बिजली चोरी के आरोप लगाते हुए रिश्वत की मांग की। ऐसे में विवाद हुआ है। 

इसे भी पढ़ें:  कृष्ण गोपाल मित्तल ने टीम के साथ किया चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को सम्मानित

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ऑल इंडिया मोमीन अंसारी समाज ने मनाया चौथा स्थापना दिवसराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जाते-जाते बड़ा काम कर गए आईपीएस अभिषेक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कृष्ण गोपाल मित्तल ने टीम के साथ किया चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को सम्मानितजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »