भाई की साली से निकाह कर पत्नी को घर से निकाला

मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से विवाद के चलते अपने ही भाई की साली से दूसरी शादी कर ली। इस निकाह के बाद व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अन्य ससुरालियों को भी आरोपी बनाते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

फरमाना पुत्री इकबाल निवासी गांव कम्हेडा ने ककरौली थाने में तहरीर देकर पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी करीब 13 साल पूर्व अमीर आलम पुत्र हाशिम निवासी ग्राम कम्हेडा के साथ हआ था। शादी के दो साल बाद पति से उसको एक लड़की पैदा हुई, जो वर्तमान में 11 साल की है। फरमाना ने शिकायत में बताया कि उसका पति और अन्य ससुराल वाले उसको शादी के बाद से ही परेशान कर रहे थे। पति लगातार दूसरी शादी की धमकी देते थे। इसी बीच करीब चार साल पूर्व उसके देवर शाहआलम पुत्र हाशिम की साली समरीन से उसके पति अमीर आलम ने निकाह कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी के दलितों को चेयरमैन जहीर ने दिया अंबेडकर बस्ती का सम्मान

इस निकाह में पति सहित उसके ससुराल वाले हाशिम पुत्र भूरा, ननद तरजूफाना पुत्री हाशिम, तजम्मुल पुत्र तरजूफाना, समरजहा पत्नी शाहआलम, सुहेल पुत्र शाहआलम ने दूसरी शादी का विरोध करने पर 19 सितम्ब्र की शाम उसके साथ मारपीट की। धमकी देकर घर से निकाल दिया। मारपीट के बाद फरजाना डायल 112 को सूचना देकर बुला दिया। पुलिस कर्मियों ने उसको ककरौली थाने पहुंचाया और वहां से अगले दिन उसका मेडिकल कराया गया। शिकायत के बाद भी उस समय पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। अफसरों से शिकायत हुई तो ककरौली पुलिस ने फरजाना की शिकायत पर उसके पति और दूसरे ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस से उसको न्याय दिलाने के साथ ही सुरक्षा देने की गुहार भी की है। अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि थाना प्रभारी ककरौली जनपद मुजफ्फरनगर का ओदश दिया जाये कि वह मुकदमा पंजीकृत कर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करें और प्रार्थी को अपनी ससुराल में रहने के लिये सुरक्षा प्रदान करें। आपकी अति कृपा होगीं।

इसे भी पढ़ें:  जालसाजी-कृषि भूमि का सौदा कर हड़प लिए 27 लाख

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सांसद हरेन्द्र मलिक चाहते हैं, पालिका में बनें समितियांराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सांसद हरेन्द्र मलिक चाहते हैं, पालिका में बनें समितियां

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  छपार में पत्रकार के बहनोई के घर लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवालजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »