MUZAFFARNAGAR- दस में से आठ निकायों पर हुई धनवर्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में शहरी विकास के लिए केन्द्रीय वित्त आयोग की ओर से करीब पांच अरब रुपये की धनराशि 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अधनी जारी कर दी है। इसके अन्तर्गत जनपद की दस में से आठ नगरीय निकायों के लिए 11.89 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हुई है। मुजफ्फरनगर नगरपालिका को 8.64 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई, यह धनराधि शहरी विकास के कार्यों पर खर्च की जायेगी।

स्थानीय निकाय निदेशायल उत्तर प्रदेश के निदेशक अनुज कुमार झा की ओर से सभी जिलाधिकारियों को भेजे गये पत्र में नगरीय निकायों को 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश को केन्द्रीय वित्त आयोग से जारी किये गये बजट की जानकारी दी है। इसमें बताया गया कि यूपी की 10 लाख से कम आबादी वाली नगरीय निकायों को 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अन्तर्गत वर्ष 2024-25 के लिए अनटाइड बेसिक ग्रांट ;बुनियादी अनुदानद्ध की प्रथम किश्त की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। बताया गया कि मुजफ्फरनगर की शाहपुर और बुढ़ाना नगर पंचायतों को छोड़कर मुजफ्फरनगर और खतौली पालिकाओं और नगर पंचायत चरथावल, पुरकाजी, जानसठ, मीरापुर, भोकरहेडी और सिसौली सहित आठ निकायों को ये धनराशि जारी की जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR--महिला की मौत के बाद डीएम ने दिन में जलवाये अलाव

इन आठ नगरीय निकायों को कल 11 करोड़ 89 लाख 83 हजार 852 रुपये का अनुदान विकास कार्यों पर खर्च करने के लिए मिला है। इनमें जिले की दोनों पालिकाओं को 9 करोड़ 84 लाख 19 हजार 237 रुपये जबकि छह नगर पंचायतों को 02 करोड़ 05 लाख 67 हजार 615 रुपये मिले हैं। निदेशक स्थानीय निकाय की ओर जारी की गई सूची के अनुसार नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर को 8 करोड़ 64 लाख 19 हजार 911 रुपये और खतौली पालिका को 01 करोड़ 19 लाख 96 हजार 326 रुपये मिले हैं। जबकि नगर पंचायत मीरापुर को 4647852, नगर पंचायत पुरकाजी को 4242179, नगर पंचायत चरथावल को 3384471, नगर पंचायत जानसठ को 3171523, नगर पंचायत भोकरहेडी को 2764371 और नगर पंचायत सिसौली को 2457219 रुपये की बुनियादी ग्रांट प्राप्त हुई है। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर समेत यूपी की 5 शुगर मिलों पर इनकम टैक्स का छापा, धामपुर ग्रुप के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मेरठ जोन के एडीजी बने भानु भास्करराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी नगर पंचायत के कैमरों सुलझाया मस्जिद में चोरी का मामलाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »