स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव फिर उजागर भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने उठाई ‌ स्थायी डॉक्टरों की मांग

उत्तराखंड खबर। चकराता विधानसभा के अंतर्गत देव भूमी लाखामंडल जौनसार-बावर का दुर्गम क्षेत्र एक बार फिर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण चर्चा में है। लाखामंडल में समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण एक गरीब गर्भवती महिला की जान पर बन आई,लेकिन भाजपा की पूर्व मंडल ‌ उपाध्यक्ष बचना शर्मा लाखामंडल एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री नैनसी शर्मा‌ व बामो देबी भाजपा नेत्री बचना शर्मा की सूझबूझ और साहस से जच्चा-बच्चा दोनों की जान बच गई।

चकराता के ग्राम कूधेण गांव के सुनिया मिस्ती अपने पत्नी आरती के साथ लाखामंडल में रहता है करीब 2 बजे रात को संजू की पत्नी आरती को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। निकटतम अस्पताल 65 किमी दूर होने और ‌ 108 पहुंचने में 3 घंटे के ‌ करीब लगते हैं और सड़क मार्ग की दयनीय स्थिति के कारण परिजन समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके। स्थिति बिगड़ती देख परिजनों ने भाजपा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा से ‌ संपर्क किया बचना शर्मा ने ‌ तत्काल लाखामंडल की स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री नैनसी शर्मा आशा कार्यकर्ती श्रीमती सरोज बहुगुणा को बुलाया।

इसे भी पढ़ें:  टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

आंगनबाड़ी कार्यकत्री नैनसी शर्मा ने बिना एक पल गंवाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई जॉब डिलीवरी किट का उपयोग किया। लगभग 5 घंटे के अथक प्रयास और संघर्ष के बाद महिला ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। फिलहाल माँ और बच्ची दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।

इस घटना के बाद भावुक हुई भाजपा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा ने कहा कहते हैं जिनका कोई नहीं होता उनका भगवान होता है। आज महादेव ने मुझे माध्यम बनाकर एक माँ की जान बचाई। मैं बहुत खुश हूं, मेरा जीवन धन्य हो गया। लेकिन मन बहुत दुखी भी है। आज 21वीं सदी में भी हमारे पहाड़ की महिलाओं को डॉक्टर व हॉस्पिटल न होने के कारण घर में जान जोखिम में डालकर बच्चे को जन्म देना पड़ता है। कितनी माताएं तो दम ही तोड़ देती हैं। यह बहुत पीड़ादायक है।

इसे भी पढ़ें:  बागेश्वर में बादल फटने से तबाही: विधायक का गनर नदी में बहा, SDRF ने बचाया

बचना शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार की योजनाएं बनीं संजीवनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार गरीबों की सच्ची हितैषी है। आज जो डिलीवरी किट समय पर मिली उसी ने एक परिवार को उजड़ने से बचा लिया। आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी बहनों को मिलने वाला प्रशिक्षण और संसाधन पहाड़ में वरदान साबित हो रहे हैं। मैं सरकार का हृदय से धन्यवाद करती हूं। बचना शर्मा ने आगे कहा मैं प्रण लेती हूं कि गरीबों और जन सेवा के लिए जीवन भर हर व्यक्ति के साथ खड़ी रहूंगी। लेकिन सरकार से हाथ जोड़कर विनती है कि जौनसार-बावर क्षेत्र में जल्द से जल्द स्थायी महिला डॉक्टर एवं सुविधाओं से युक्त अस्पताल की व्यवस्था की जाए। ताकि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ कागजों में न रहे, बल्कि पहाड़ की हर बेटी सुरक्षित भी रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि बचना शर्मा जी हमेशा सुख-दुख में साथ खड़ी रहती हैं। क्षेत्र वासियों व ग्रामीणों ने भी सरकार से मांग की है कि लाखामंडल पीएचसी को अपग्रेड कर 24 घंटे डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। नैनसी शर्मा ने बताया कि यह किट उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी जाती है। इसमें सुरक्षित प्रसव के लिए जरूरी सामान जैसे दस्ताने साबुन धागा ब्लेड तौलिया ‌ शिशु के कपड़े आदि कहीं सामान होते हैं जो इमरजेंसी में जच्चा-बच्चा की जान बचाने में मददगार होते हैं।

इसे भी पढ़ें:  भाई की साली से लव मैरिज और कत्ल... एक साल में ही भर गया मन

अन्त मैं बचना शर्मा ने बताया कि मैं गरीबों की सेवा के लिए राजनीति में आई हूं पद के लिए नहीं। जनसेवा ही मेरा धर्म है। जब तक सांस है पहाड़ की हर माँ बहन व दुखियारों के लिए लड़ूंगी।

मोजुद रहे भाजपा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा सरोज बहुगुणा नैनसी शर्मा‌ ‌ सुनीता राणा बामो देवी रीना सुनिया पूर्व प्रधान लीला आदि मोजुद रहे

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाई की साली से लव मैरिज और कत्ल… एक साल में ही भर गया मनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कमजोर चट्टानों का भूस्खलन ला रहा सहस्रधारा-मालदेवता क्षेत्र में तबाही

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दिव्यांशु हत्याकांड पर राकेश टिकैत आज दून कूच — किसान सड़क परजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »