मुजफ्फरनगर में रिश्वत लेते सिविल लाइन थाने के एसएसआई गिरफ्तार

एंटी करप्शन टीम ने थाने में रंगे हाथ दबोचा, एफआर लगाने के नाम पर दो लाख रुपये मांगने का आरोप; एसएसपी और एएसपी मौके पर पहुंचे

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाने में बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) प्रवीण शर्मा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, जबकि मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

सिविल लाइन थाने में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को रिश्वतखोरी के आरोप में एसएसआई प्रवीण शर्मा को गिरफ्तार कर सनसनी फैला दी। आरोप है कि एक मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगाने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। पीड़ित की शिकायत पर टीम ने जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को 50 हजार रुपये लेते समय रंगे हाथ पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें:  नक्शा पास कराने और सील खुलवाने के नाम पर रिश्वत का आरोप, अवर अभियंता रंगेहाथ गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार की ओर से वर्ष 2025 में न्यायालय के आदेश पर धारा 156(3) के तहत सिविल लाइन थाने में ओमपाल सिंह आर्य पुत्र सौराज सिंह निवासी ग्राम कसौली, थाना चरथावल के विरुद्ध आर्य समाज की संपत्ति में कथित अनियमितता के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस प्रकरण की विवेचना एसएसआई प्रवीण शर्मा को सौंपी गई थी। सूत्रों के मुताबिक, विवेचना के दौरान मुकदमे में एफआर लगाने के नाम पर ओमपाल सिंह से दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। बाद में बातचीत के बाद 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। आरोपी ओमपाल सिंह ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन संगठन से कर दी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।

इसे भी पढ़ें:  माँ शाकुम्बरी देवी करुणा, शक्ति और समृद्धि की प्रतीकः मीनाक्षी स्वरूप

बुधवार को तय योजना के अनुसार ओमपाल सिंह को 50 हजार रुपये लेकर सिविल लाइन थाने बुलाया गया। जैसे ही एसएसआई प्रवीण शर्मा ने रुपये लिए, पहले से तैनात एंटी करप्शन टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान थाने में अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति बन गई। कार्रवाई के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी एसएसआई को अपने साथ थाना सिखेड़ा ले गई, जहां उनसे पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा और पुलिस क्षेत्राधिकारी (सिटी) सिद्धार्थ मिश्रा सिविल लाइन थाने पहुंचे। थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह का कहना है कि उनको मामले की कोई जानकारी नहीं है, वो कोर्ट केस होने के कारण कोर्ट में जाने की तैयारी में थे कि अचानक ही शोरगुल हुआ, वो भी दौड़कर पहुंचे तो पता चला कि कुछ लोगों ने थाने के एसएसआई को पकड़ा है, जानकारी करने पर यही मालूम हुआ कि पकड़ने वाले लोग एंटी करप्शन की टीम के अधिकारी हैं। इसके बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी और कोर्ट में तारीख पर चले गये थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सिटी) सिद्धार्थ मिश्रा ने कहा कि फिलहाल मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें सार्वजनिक किया जाएगा। फिलहाल एंटी करप्शन टीम मामले की जांच में जुटी है और प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  अंकित विहार में दो मजदूर गिरे, एक की मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अखिलेश यादव ने सपा सांसद इकरा हसन को जन्मदिन का सरप्राइज, ताज होटल में हुआ खास कार्यक्रमराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  राजभर के ‘सपा में टूट’ वाले दावे पर अखिलेश का पलटवार, बोले— अफवाह फैलाने वालों को अब लोग ढूंढ़ रहे

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  योगी आदित्यनाथ जापान दौरा, मैग्लेव में सफरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »