गांव पावटी में प्रस्तावित शराब ठेके का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

महिलाओं ने लगाए ‘हमें चाहिए शिक्षा, नहीं चाहिए शराब ठेका’ के नारे, अनुमति निरस्त न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र स्थित गांव पावटी में प्रस्तावित शराब ठेके का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को गांव के दर्जनों ग्रामीणों और महिलाओं ने कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से शराब ठेके की अनुमति तत्काल निरस्त करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  खतौली नहर पुल पर युवक मिला मृत, हाथ के टैटू से हुई पहचान

सोमवार को गांव पावटी के बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और शराब ठेके के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांव में शराब का ठेका खुलने से सामाजिक वातावरण दूषित होगा तथा युवाओं पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। महिलाओं ने प्रदर्शन के दौरान ष्नहीं चाहिए शराब ठेका, हमें चाहिए शिक्षाष् जैसे नारों के माध्यम से अपनी नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि गांव के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी सुविधाओं की आवश्यकता है, न कि शराब की दुकान की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-व्यापारी को लूटने वाले छह बदमाशों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

प्रदर्शन में राष्ट्रीय त्यागी भूमिकार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी भी ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे। उनके साथ अजीत सिंह, मोनू त्यागी, मुरसलीम सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए गांव में प्रस्तावित शराब ठेके की अनुमति तत्काल निरस्त करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते उचित निर्णय नहीं लिया तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने दोहराया कि गांव का सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कलाल महासभा ने किया क्षेत्रीय टीमा का गठन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलिस भर्ती परीक्षा में लापरवाही पर चार पुलिस कर्मी सस्पेंडराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-व्यापारी को लूटने वाले छह बदमाशों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई, तीन सटोरिए दबोचेजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »