देहरादून में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पटेलनगर थाना क्षेत्र के शिमला बाईपास रोड स्थित भुड्डी गांव में रविवार देर रात एक युवा वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सोहेल के रूप में बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया।

 

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10:50 बजे की है। उस समय सोहेल अपने छोटे भाई के साथ घर पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दोनों खाना खा रहे थे, तभी अज्ञात हमलावर घर तक पहुंचे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने सोहेल को किसी बहाने नजदीक बुलाया और बेहद करीब से उनके गले पर गोली चला दी। गोली लगते ही सोहेल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।

इसे भी पढ़ें:  बोलेरो खाई में गिरी, मुंडन संस्कार से लौट रहे सात लोगों की दर्दनाक मौत

 

गोली की आवाज सुनकर उनका भाई कमरे की तरफ दौड़ा तो सामने का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए। सोहेल खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़े थे। अधिक रक्तस्राव के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर पर मृतक का छोटा भाई ही मौजूद था। परिजनों के मुताबिक, सोहेल के माता-पिता इन दिनों हज यात्रा पर गए हुए हैं, जबकि उनका बड़ा भाई भारतीय नौसेना में कार्यरत बताया गया है।

 

हत्या की खबर गांव और आसपास के क्षेत्र में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने शव को मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप था कि अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं और पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करनी चाहिए। हालात ऐसे बने कि शुरुआती दौर में भीड़ ने पुलिस को शव उठाने और घटनास्थल की कार्रवाई करने तक में विरोध जताया।

इसे भी पढ़ें:  चमोली: बादल फटा, 7 लोग लापता

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ सदर अंकित कंडारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आश्वासन के बाद जाम खुलवाया जा सका और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

 

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान के लिए कई टीमों को लगाया गया है। पूरे क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट करने के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  बदरीनाथ धाम में नए नियम: कथा-भंडारे से पहले पंचायत की अनुमति, उल्लंघन पर 50 हजार तक जुर्माना

 

इस वारदात ने देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। 24 घंटे के अंदर शहर में यह दूसरी हत्या है। इससे पहले विकासनगर क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में पानी के विवाद को लेकर भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या का मामला सामने आया था। लगातार दो हत्या की घटनाओं से लोगों में डर और नाराजगी दोनों बढ़ गई है।

 

उधर, हाईवे जाम करने के मामले को भी पुलिस ने गंभीरता से लिया है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने चेतावनी दी है कि कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जाम लगाने वालों की पहचान कर रही है और नामजद एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  चमोली: बादल फटा, 7 लोग लापताराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से प्रतीक्षित

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जागर कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, नर्सिंग होम सीलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »