Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। मौसम केंद्र देहरादून ने 12 जून के लिए प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, ओलावृष्टि, तेज बारिश और झोंकेदार हवाओं की चेतावनी जारी की है। पहाड़ों में सफर करने वाले लोगों और चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से खास सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तेज से अति तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

इसे भी पढ़ें:  प्यार में हारी 21 साल की यूट्यूबर!: चाचा के घर फांसी लगाकर दी जान

इसके अलावा पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, राज्य के बाकी जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में मैदानी से लेकर पर्वतीय इलाकों तक लोगों को मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा या जरूरी काम के लिए बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है।

पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा

मौसम विभाग ने चेताया है कि तेज बारिश के कारण संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टान गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। इससे सड़कें, लिंक रोड और हाईवे प्रभावित हो सकते हैं। चारधाम यात्रा या पहाड़ी मार्गों पर सफर कर रहे यात्रियों को ढलानों, भूस्खलन प्रभावित इलाकों और नदी-नालों के पास अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, नर्सिंग होम सील

निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है, जबकि छोटे नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका है। ओलावृष्टि से खुले में खड़े वाहनों, बागवानी और फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

इसे भी पढ़ें:  हरिद्वार बस अड्डे पर गोलीबारी, हरियाणा पुलिस का दारोगा घायल

बिजली चमके तो पेड़ के नीचे न लें शरण

मौसम विभाग की एडवाइजरी में कहा गया है कि गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान लोग घरों या पक्के भवनों के अंदर रहें। खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। बिजली का संचालन करने वाली वस्तुओं से दूरी बनाए रखें और किसी भी हालत में पेड़ के नीचे शरण न लें। पशुओं को भी खुले स्थानों पर न बांधने की सलाह दी गई है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाईराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, नर्सिंग होम सील

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, नर्सिंग होम सीलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »