मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट में लगी आग, लाव-लश्कर लेकर दौड़े अधिकारी

मॉक ड्रिल के दौरान राहत-बचाव अभियान का किया गया सफल प्रदर्शन, इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में आग लगने की सूचना पर पहुंची थे विशेषज्ञ

मुजफ्फरनगर। स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को नागरिक सुरक्षा एवं आपदा विभाग के तत्वावधान में व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य आग जैसी आपात परिस्थितियों में संभावित जन-धन हानि को कम करने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को जागरूक एवं प्रशिक्षित करना था।

मॉक ड्रिल के दौरान कलेक्ट्रेट स्थित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में आग लगने की काल्पनिक सूचना प्रसारित की गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, सिविल डिफेंस तथा आपदा प्रबंधन की टीमें तत्काल सक्रिय हो गईं। सायरन बजने के साथ ही पूरे परिसर में राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया, जिससे कुछ समय के लिए कलेक्ट्रेट परिसर वास्तविक आपदा स्थल जैसा दिखाई देने लगा। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिरुद्ध प्रताप सिंह तथा सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य और संयम बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि समय पर लिया गया सही निर्णय बड़े हादसों को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मॉक ड्रिल का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की छत पर फंसे दो लोगों के रेस्क्यू का प्रदर्शन रहा। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीढ़ी की सहायता से दोनों को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद घायल दर्शाए गए व्यक्ति को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। इस अभ्यास के जरिए आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं और बचाव तंत्र की तत्परता का भी परीक्षण किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रालोद नेता के खिलाफ भतीजी ने दर्ज कराया मुकदमा

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल समय-समय पर आयोजित की जाती हैं ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति से पहले लोगों को मानसिक और व्यवहारिक रूप से तैयार किया जा सके। इससे विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है तथा राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावशीलता में वृद्धि होती है। कार्यक्रम में सिविल डिफेंस, पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड तथा आपदा मित्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। टीमों ने आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, प्राथमिक बचाव तकनीकों और आपदा प्रबंधन की प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, सरकारी कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक भी मॉक ड्रिल के साक्षी बने। इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग सिंह और आपदा विभाग के प्रशिक्षक जैकी कुमार ने गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में उसे सुरक्षित तरीके से नियंत्रित और बुझाने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही जानकारी, सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से कई बड़े हादसों को रोका जा सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्निशमन अधिकारी आर.के. यादव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शमशेर आलम, आपदा एवं नागरिक सुरक्षा सहायक नासिर हुसैन, प्रवेश कुमार, गुलफाम अहमद और प्रिन्सी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  उज्ज्वल आत्मदाह प्रकरणः धाराएं छिपाकर बेल लेने का प्रयास, अब 29 नवंबर को सुनवाई

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाकियू का आंदोलन-एसएसपी कार्यालय का घेराव टला, अब डीएम ऑफिस पर पंचायतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर रंगीन कचरी कार्रवाई से बाजार में हड़कंप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ई रिक्शा चालक शुभम पाल के परिजनों से मिले सांसद हरेन्द्र मलिकजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »