कपिल देव ने मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए मांगा विशेष बजट

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की बजट में वृद्धि की मांग, मुजफ्फरनगर आने का दिया निमंत्रण

मुजफ्फरनगर। लखनऊ स्थित ऊर्जा भवन में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट कर जनपद मुज़फ्फरनगर के समग्र एवं सुनियोजित विकास, विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त “स्मार्ट सिटी” के रूप में विकसित करने हेतु जो बजट पास है उससे अलग विशेष बजट वृद्धि की मांग रखी। उन्होंने कहा कि जनपद में तीव्र गति से हो रहे शहरी एवं औद्योगिक विस्तार को देखते हुए आधारभूत संरचनाओं का उच्चस्तरीय विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री के समक्ष शहर में सड़कों के चौड़ीकरण, नवीन सड़कों के निर्माण, जल निकासी व्यवस्था को आधुनिक एवं प्रभावी बनाने, विद्युत आपूर्ति को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित करने हेतु अंडरग्राउंड विद्युत लाइनों के विस्तार, आधुनिक स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

इसे भी पढ़ें:  शानदार उपहार: मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी बनाने में हर साल खर्च होंगे 10 करोड़

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रदेश के शहरों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा मुज़फ्फरनगर को भी विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने आई.टी.आई. के समीप निर्माणाधीन 132 केवी विद्युत उपकेंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम हेतु ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को औपचारिक निमंत्रण भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह विद्युत उपकेंद्र जनपद की विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ-साथ उद्योगों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसे भी पढ़ें:  खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

बैठक के अंत में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रदेश में विद्युत उपभोक्ताओं के हित में स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था को समाप्त कर पोस्ट-पेड प्रणाली लागू करने के औपचारिक आदेश जारी किए जाने पर ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय लाखों विद्युत उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने वाला ऐतिहासिक एवं जनहितकारी कदम है, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक पारदर्शी, सरल एवं भरोसेमंद व्यवस्था का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में प्रदेश सरकार द्वारा यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था कि सभी स्मार्ट प्री-पेड मीटर अब पोस्ट-पेड मीटर की भांति कार्य करेंगे। इस निर्णय से आम नागरिकों, व्यापारियों एवं घरेलू उपभोक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं एवं आशंकाओं का समाधान हुआ है तथा विद्युत व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  सेवा और सुशासन की प्रेरणा हैं अहिल्याबाईः अनिल कुमार

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रदेश के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को पुनः आश्वस्त करते हुए कहा कि बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु शीघ्र ही विभिन्न क्षेत्रों में विशेष समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करेंगे, ताकि आमजन को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मुज़फ्फरनगर के विकास एवं विद्युत उपभोक्ताओं से जुड़े विषयों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनहित, सुशासन एवं पारदर्शिता के संकल्प के साथ जनता की सुविधाओं एवं समस्याओं के समाधान हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अंतराष्ट्रीय ट्रेड शो में छाया मुजफ्फरनगर के गुड़ का स्वादराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  थाने में पत्नी की गोली मारकर हत्या

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के विकास में पालिका का सहयोगी बनेगा एमडीएजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »