मुजफ्फरनगर में ताबड़तोड़ मुठभेड़, तीन थाना क्षेत्रों में शातिर बदमाशों पर शिकंजा

एक दिन में तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन शातिर अपराधी घायल, 20-20 हजार के इनामी बदमाश भी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस ने मंगलवार सुबह अपराधियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ों को अंजाम दिया। कुछ ही घंटों के भीतर हुई इन कार्रवाइयों में कई वांछित और इनामी बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिली, जबकि पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को जवाबी कार्रवाई में घायल कर गिरफ्तार किया गया।

जनपद में मंगलवार की सुबह अपराधियों के लिए भारी साबित हुई। पुलिस की सक्रियता के चलते शहर कोतवाली, बुढ़ाना और नई मंडी थाना क्षेत्रों में लगातार तीन मुठभेड़ हुईं। इन मुठभेड़ों में पुलिस ने न केवल खुद को सुरक्षित रखते हुए जवाबी कार्रवाई की, बल्कि शातिर अपराधियों को भी धर दबोचा। पहली मुठभेड़ शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ चौकी के पास हुई। पुलिस टीम सुबह करीब 6.45 बजे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार एक युवक को रुकने का इशारा किया गया। युवक ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-योगी सरकार का सुशासन, देखेगा आमजन

एएसपी सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम उर्फ मोटा के रूप में हुई, जिस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पूछताछ में उसने हाल ही में कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई डकैती की घटना में अपनी संलिप्तता कबूल की। मौके से एक बाइक, तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस के साथ चांदी के जेवर भी बरामद किए गए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 73 वर्षीय बुजुर्ग ने 13 साल की बच्ची से की दरिंदगी

दूसरी मुठभेड़ बुढ़ाना थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने लूट के मामलों में वांछित 20 हजार के इनामी बदमाश शाहरुख को घायल कर गिरफ्तार किया। शाहरुख पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। तीसरी कार्रवाई नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में सामने आई, जहां पुलिस ने एक शातिर चोर सलमान उर्फ शहजाद को मुठभेड़ में घायल कर दबोच लिया। वह चोरी के मामले में पंजाब से फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर गोकशी और चोरी के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि उसका एक साथी खुशनुमा उर्फ खुशनसीब मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। तीनों मुठभेड़ों में पुलिस ने बदमाशों के पास से अवैध हथियार, कारतूस और बिना नंबर प्लेट के वाहन बरामद किए हैं। सभी घायल आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी अमृत जैन ने कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में दहशत का माहौल है। एक ही दिन में तीन मुठभेड़ों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रुड़की रोड से भी लिगेसी वेस्ट हटवायेगी पालिका

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 73 वर्षीय बुजुर्ग ने 13 साल की बच्ची से की दरिंदगीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  झांसी में फसल बर्बाद होने से किसान ने की आत्महत्या, 15 दिन बाद होनी थी बेटी की सगाई

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एमपीएल-2: रोमांचक मुकाबले में 16 रन से जीते सिल्वरटन टाइगर्सजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »