यूपी में लाल खून का काला खेल: मुजफ्फरनगर में चार ब्लड बैंक सील

चेरिटेबल ट्रस्ट और सोसाइटी के नाम पर चल रहे ब्लड सेंटरों में गंभीर अनियमितताएं उजागर, बिना जांच के रक्त किया जा रहा था ट्रांसफर, चिकित्सक और स्टाफ नदारद

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर समेत प्रदेश के 13 जिलों में रक्त की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की व्यापक छापेमारी में ब्लड बैंकों की कार्यप्रणाली में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं। चेरिटेबल ट्रस्ट और सोसाइटी के नाम पर संचालित कई केंद्रों में बिना मानकों के रक्त संग्रह और ट्रांसफर किए जाने, योग्य चिकित्सकों और प्रशिक्षित स्टाफ की अनुपस्थिति जैसी लापरवाहियां सामने आई हैं। कार्रवाई के तहत मुजफ्फरनगर में चार ब्लड बैंक सील किए गए हैं, जबकि दो जिलों में तीन अन्य केंद्रों पर तत्काल प्रभाव से संचालन रोक दिया गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और सख्ती पर जोर बढ़ गया है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में बड़ी कार्रवाईः दो अपंजीकृत क्लिनिक सील, संचालकों को नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर जनपद के औषधि निरीक्षक पवन शाक्य ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) मुख्यालय के निर्देश पर गठित अंतर-जनपदीय औषधि निरीक्षक टीमों ने प्रदेश के कई जिलों में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान मुजफ्फरनगर, बरेली, इटावा, रायबरेली, मुरादाबाद, कुशीनगर, आगरा, जौनपुर, अमरोहा, बलरामपुर, बागपत, मैनपुरी और भदोही में संचालित कुल 36 ब्लड बैंकों का निरीक्षण किया गया।

इस औचक जांच के दौरान मुजफ्फरनगर और बरेली में 6-6, इटावा, रायबरेली और मुरादाबाद में 5-5, कुशीनगर में 2 तथा अन्य जिलों में एक-एक केंद्र की जांच की गई। टीम ने ब्लड स्टोरेज, परीक्षण प्रक्रिया, तकनीकी स्टाफ की उपलब्धता, उपकरण संचालन और संबंधित अभिलेखों का गहन सत्यापन किया। निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कई केंद्रों पर रक्तदाता और प्राप्तकर्ता का विवरण उपलब्ध नहीं मिला। अनिवार्य एलाइजा जांच नहीं की जा रही थी, कोल्ड चेन व्यवस्था ध्वस्त पाई गई और कई स्थानों पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व तकनीकी कर्मचारी लंबे समय से अनुपस्थित मिले। सबसे गंभीर मामला बिना परीक्षण रिकॉर्ड के बड़े स्तर पर रक्त ट्रांसफर का सामने आया।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव शिव चौक भूले, बस पालिका-रोडवेज ही इन्हें यादः सीएम योगी

बताया कि इन खामियों को गंभीर मानते हुए 7 ब्लड बैंकों में रक्त संचालन से जुड़े सभी कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करा दिए गए हैं। इसके अलावा शेष केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन ब्लड बैंकों पर कार्यवाही की गई है, उनमें चार मुजफ्फरनगर में संचालित किये जा रहे थे। इनमें जीवांश चेरिटेबल ब्लड सेंटर विकास भवन मेरठ रोड मुजफ्फरनगर, सर्वोदया चेरिटेबल ब्लड सेंटर भोपा रोड मुजफ्फरनगर, एसडी मेडिकल इंस्टीट्यूट भोपा रोड मुजफ्फरनगर और दुर्गा चेरिटेबल ब्लड सेंटर रुडकी रोड मुजफ्फरनगर के अलावा अचिंत्य चेरिटेबल ब्लड सेंटर फ्रेंड्स कालोनी इटावा, मानव सेवा चेरिटेबल ब्लड सेंटर आईटीआई चौराहा इटावा और लाइन्स चेरिटेबल ब्लड सेंटर मिनी बाइपास रोड बरेली शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  नमाज में व्यस्त थे परिजन, घर में घुसकर बेटी को उठा ले गया चीता

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन ब्लड बैंकों का संचालन रोका गया है, वहां उपलब्ध रक्त और उसके घटकों के सुरक्षित निस्तारण के लिए अलग से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि जनस्वास्थ्य पर कोई खतरा न उत्पन्न हो। एफएसडीए की इस कार्रवाई ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही की गंभीर तस्वीर उजागर की है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वाले केंद्रों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बाइक चलाते समय रील बना रहे युवक महिला से भिड़े….. फिर ट्रक से टकराए, तीन की मौत, एक घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  नमाज में व्यस्त थे परिजन, घर में घुसकर बेटी को उठा ले गया चीता

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  तालाब में डूबकर तीन सगे भाई-बहनों की मौत, परिवार में कोहरामजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »