रामनवमी पर बड़ा ऐलान: सनातन धर्म सभा सहित धार्मिक संस्थाओं को पालिका कर से मिलेगी मुक्ति

सभासद राजीव शर्मा और मनोज वर्मा ने लिया सनातनी संकल्प, कहा-115 वर्षों पुरानी संस्था का सम्मान होगा, जल्द ही कराएंगे कर मुक्त

मुजफ्फरनगर। रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और परंपरा के सम्मान को लेकर बड़ा निर्णय सामने आया। जनप्रतिनिधियों ने सनातन धर्म सभा सहित धार्मिक संस्थाओं को पालिका करों से मुक्त कराने का संकल्प लेकर श्रद्धालुओं के बीच नई उम्मीद जगाई।

रामनवमी के पावन अवसर पर सनातन धर्म सभा भवन में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों की विधि-विधान से आरती और वंदना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, शोभित गुप्ता तथा वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने भगवान राम के चरणों में नमन कर समाज में धर्म और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें:  प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से तलाक लेने का किया ऐलान

कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए सभासद राजीव शर्मा और मनोज वर्मा ने कहा कि सनातन धर्म सभा सहित अन्य धार्मिक संस्थाओं को पालिका के गृहकर और जलकर से मुक्त कराया जाएगा। यह घोषणा उस समय की गई जब सभा से जुड़े पदाधिकारियों ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। बताया गया कि झांसी रानी चौक के निकट स्थित सनातन धर्म सभा पिछले 115 वर्षों से भगवान राम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन करती आ रही है। सभा से जुड़े लोगों ने इस परंपरा के बावजूद कर लगाए जाने पर नाराजगी जताई और इसे समाप्त करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  सदर बाजार में आत्रेय हॉस्पिटल को किया सील, आनंद पर भी कार्रवाई

जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप की अनुपस्थिति में यह संकल्प लिया गया है। प्रस्ताव को जल्द ही कमिश्नर की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा और स्वीकृति मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं और सभा से जुड़े लोगों ने खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  फर्जी अस्पतालों के खिलाफ भाकियू आंदोलनकारी की टीम सीएमओ से मिली

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  महर्षि वाल्मीकि के आदर्श श्रेष्ठ समाज सुधारकः कपिल देवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एआईएमआईम ने की मीरापुर में दोबारा मतदान कराने की मांग

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क हादसे में पटवारी अमलेश के पुत्र का निधन, छाया शोकजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »