गोबर गैस प्लांट योजना से खत्म होगा गैस संकट, योगी का बड़ा फैसला

खाड़ी क्षेत्र में युद्ध के चलते पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पर संकट गहराने की आशंका के बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने गोबर गैस प्लांट योजना को बड़े स्तर पर लागू करने का फैसला लिया है। इस योजना का उद्देश्य एलपीजी गैस का सस्ता और स्थायी विकल्प तैयार करना है, जिससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों को राहत मिल सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना को मिशन मोड पर शुरू करने के निर्देश दिए हैं। शुरुआत में प्रदेश की 7527 गौशालाओं को इस योजना से जोड़ा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर गोदाम में भीषण आग, घंटों बाद पाया काबू

वर्तमान में 80 बड़े गौशालाओं में गोबर गैस प्लांट पहले से संचालित हैं, आगे चलकर पशुपालकों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा प्रदेश में कुल 7527 गो-आश्रय स्थल हैं, जहां 12.39 लाख गोवंशीय पशु संरक्षित हैं। इनमें शामिल हैं: 6433 अस्थायी स्थल: 9.89 लाख गोवंश, 518 वृहद गो-संरक्षण केंद्र: 1.58 लाख गोवंश, 323 कान्हा गो-आश्रय: 77,925 गोवंश, 253 कांजी हाउस: 13,576 गोवंश इसके अलावा, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत 1.14 लाख गौपालकों को 1.83 लाख गोवंश सौंपे गए हैं।

इस योजना के तहत अब गोबर का उपयोग सिर्फ खाद तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि: गोबर से गैस उत्पादन कर रसोई गैस का विकल्प तैयार होगा, खेतों में उपयोग होने वाली खाद से यूरिया और अन्य पोषक तत्वों की जरूरत पूरी होगी गो-सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता के अनुसार, यह योजना सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएगी। ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण रसोई गैस संकट की आशंका को देखते हुए यह रणनीति तैयार की गई है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क शिविर आयोजित, 114 रोगियों को मिला उपचार

सरकार का मानना है कि गोबर गैस प्लांट योजना ग्रामीण क्षेत्रों में तुरंत राहत देने वाली साबित होगी और ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत को मजबूत करेगी। LPG पर निर्भरता कम करना ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराना, गोशालाओं के अपशिष्ट का बेहतर उपयोग, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना  कुल मिलाकर, गोबर गैस प्लांट योजना न सिर्फ ऊर्जा संकट का समाधान है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण दोनों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में धूमधाम से मनाया गया चन्द्रप्रभ भगवान मोक्ष कल्याणक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  यूपी: मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ रामविलास दास वेदांती का निधनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कक्षा 9 गणित नया सिलेबस 2026-27 से लागू, कई अध्याय हटे

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  यूपी: मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ रामविलास दास वेदांती का निधनजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »