खुजेडा में हिंसक टकराव, पथराव और गोलीबारी में मासूम सहित छह घायल

मंगलवार सुबह गांव के गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों के बीच समझौता भी करा दिया था, लेकिन शाम होते-होते हालात फिर बिगड़ गए

मुजफ्फरनगर। पुरानी रंजिश का विवाद सुलझने के कुछ ही घंटों बाद खुजेडा गांव में फिर से हिंसा भड़क उठी। पथराव और कथित फायरिंग की घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ककरौली थाना क्षेत्र के खुजेडा गांव में मंगलवार शाम दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प हो गई। घटना के दौरान जमकर पथराव हुआ और फायरिंग की सूचना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। इस झड़प में 65 वर्षीय मीर हसन, 55 वर्षीय इमराना, 23 वर्षीय अफजाल और 12 वर्षीय वसीम सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष के इनाम अली का आरोप है कि करीब आधा दर्जन लोग शाम के समय उनके घर में घुस आए, तोड़फोड़ की और पथराव करते हुए फायरिंग भी की। इस दौरान परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पालिका को मिला नया ईओ, डॉ. प्रज्ञा सिंह चौहान का तबादला

ग्राम प्रधान के अनुसार दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। मंगलवार सुबह गांव के गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों के बीच समझौता भी करा दिया था, लेकिन शाम होते-होते हालात फिर बिगड़ गए और एक पक्ष ने दोबारा हमला कर दिया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पथराव और फायरिंग की आवाजें सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वीडियो में फायरिंग की पुष्टि स्पष्ट रूप से नहीं हो पाई है और इसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मौके पर पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और हालात पर काबू पाया गया।

इसे भी पढ़ें:  अनुशासनहीनता पर चेयरमैन जहीर सख्त, सफाई नायक निलंबित

इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। क्षेत्राधिकारी भोपा देवव्रत वाजपेई ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कानूनी कार्रवाई की गई है। गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उधर इस मामले में उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह ने ककरौली थाने में मुकदमा कायम कराया है, उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि प्रथम पक्ष से हसन पुत्र अमीर अहमद, इनाम पुत्र अमीर अहमद, कल्लू उर्फ महमूद पुत्र याकूब और समद पुत्र कल्लू उर्फ महमूद तथा इनके चार पांच अज्ञात साथी तथा दितीय पक्ष के शाकिर पुत्र जाफिर, बडा उर्फ राशिद पुत्र जाफिर, वसीम पुत्र सुक्का और शहजान पुत्र मुनीम तथा इनके 8-10 अज्ञात साथी अपने हाथो मे लाठी डन्डा व ईट पत्थर लेकर एक दूसरे पर गम्भीर चोट पहुँचने के उद्देश्य से पथराव कर रहे थे जिसमे वसीम पुत्र सुक्का व आयशा पुत्री वाजिद व इमराना पत्नी कय्यूम, अफजाल पुत्र कय्यूम, वसीम पुत्र गुलजार और अमीर हसन पुत्र अमीर अहमद के चोटे आयी है इसी दौरान छतो से एक दूसरे को जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मौके से शहजान पुत्र मुनीम और शाकिर पुत्र जाफिर निवासीगण ग्राम खुजैडा को गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार स्कूल बस ने मारी बाइक में टक्कर, युवक गंभीर घायल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अनुशासनहीनता पर चेयरमैन जहीर सख्त, सफाई नायक निलंबितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पालिका को मिला नया ईओ, डॉ. प्रज्ञा सिंह चौहान का तबादला

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अखिलेश का फैसला-यूपी में नेता प्रतिपक्ष होंगे माता प्रसाद पांडेजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »