मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की मौत

मेरठ से शादी समारोह से लौट रहे थे आठ लोग, मुजफ्फरनगर-चरथावल मार्ग पर हुआ हादसा, परिवारों में कोहराम

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। मेरठ से शादी समारोह से लौट रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई और पलट गई।

चरथावल थाना क्षेत्र में चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग पर सीएनजी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कार में आठ लोग सवार थे, जो मेरठ में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। सीओ सदर डॉ. रविशंकर के अनुसार कार में सवार अधिकतर लोग चरथावल थाना क्षेत्र के निवासी थे, जबकि एक व्यक्ति सिखेड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।

सीओ सदर डॉ. रविशंकर द्वारा मीडिया को बताया गया कि कार चालक का घर चरथावल कस्बे से पहले ही मार्ग पर पड़ता है। चालक ने तेज रफ्तार में कार को अपने घर की ओर मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन गति अधिक होने के कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सीधे सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई और पलट गई। हादसे में कार सवार युवकों रोहित और विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में एलपीजी की कालाबाजारी, सभासदों ने सीएम व डीएम से की शिकायत

सीओ सदर डॉ. रविशंकर ने रात में ही जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उनसे घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरतलब है कि चरथावल क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को भी एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों से क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  आरपीएल राइडर्स ने लगातार दूसरी जीत के साथ अपना दबदबा कायम रखा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता भाजपा सरकार की प्राथमिकताः कपिल देवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल देने पर सख्ती, पम्प संचालकों पर होगी सीधी कार्रवाई

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एमपीएल-2 का काउंट डाउन शुरू, खिलाड़ियों की नीलामीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »