मुजफ्फरनगर में गोल्ड तस्कर के घर डीआरआई का छापा, गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के बागोवाली निवासी मोहम्मद मियां को तस्करी कांड में दबोचा, मुंबई में सोने की तस्करी गिरोह के पदार्फाश से जुड़ा प्रकरण

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बागोवाली गाँव का निवासी मोहम्मद मियां, जो पहले भी सोने की तस्करी के मामलों में चर्चा में रहा था, को डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। मुंबई में एक बड़े सोने की तस्करी गिरोह की कार्रवाई के तहत मोहम्मद मियां को स्थानीय घर से उठाकर नोएडा की टीम ने अपने साथ ले गई। उनकी गिरफ्तारी को एक बड़े तस्करी नेटवर्क के खुलासे से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इस गिरफ्तारी से कई तरह की बात सामने आई हैं।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA--कंपनी कर्मचारियों ने की हड़ताल, नहीं हुआ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

सूत्रों के अनुसार राजस्व खुफिया निदेशालय ने आॅपरेशन बुलियन ब्लेज के तहत मुंबई में सोने की तस्करी, अवैध भट्टियों में सोने का पिघलाना और परिष्कृत सोने को ग्रे मार्केट में बेचने वाले संगठित गिरोह का पदार्फाश किया था। इसमें 10 नवंबर 2025 को डीआरआई अधिकारियों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर मुंबई में चार गुप्त स्थानों पर छापा मारा था, इनमें दो अवैध भट्टियों और दो अपंजीकृत दुकानें शामिल थीं। अवैध भट्टियों में तस्करी किए गए सोने को मोम और अन्य रूपों में बदलने की व्यवस्था की गई थी। छापामारी के दौरान अधिकारियों ने 6.35 किलोग्राम सोना बरामद किया और भट्टियों के संचालकों को हिरासत में लिया।

इसे भी पढ़ें:  सपा नेत्री के बेटे की दबंगई-डॉक्टर को दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

इसके बाद पूरी जांच में पता चला कि गिरोह मास्टरमाइंड के नेतृत्व में संचालित हो रहा था। इसमें मास्टरमाइंड के पिता, एक प्रबंधक, चार सोना पिघलाने वाले, रिकॉर्ड रखने वाला एक एकाउंटेंट और तीन डिलीवरी कर्मी शामिल थे। डीआरआई ने अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 15.05 करोड़ रुपये मूल्य का 11.88 किलोग्राम 24 कैरेट सोना तथा 13.17 लाख रुपये मूल्य की 8.72 किलोग्राम चांदी जब्त की है। सभी आरोपियों को मुंबई के संयुक्त वित्तीय आयुक्त (जेएमएफसी) के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

इसे भी पढ़ें:  PEHLI BAR-मतदान कार्मिक की वोटिंग की गवाह बनेगी तर्जनी अंगुली

मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद मियां का नाम गिरोह की गहन जांच में सामने आने पर डीआरआई की टीम ने उन्हें बागोवाली में उनके घर से गिरफ्तार किया और पूछताछ की कार्रवाई में शामिल करने के लिए अपने साथ ले गई है। स्थानीय पुलिस ने इस गिरफ्तारी और सोने की तस्करी जैसे मामलों की जानकारी होने से इंकार किया है, लेकिन बागोवाली गांव में मौहम्मद मियां की गिरफ्तारी के बाद खल्फ देशों से सोने का कारोबार करने वाले लोगों में हलचल मची है, इसके साथ ही गांव में कई तरह की चर्चाओं का दौर भी बना नजर आया।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  PEHLI BAR-मतदान कार्मिक की वोटिंग की गवाह बनेगी तर्जनी अंगुलीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  PEHLI BAR-मतदान कार्मिक की वोटिंग की गवाह बनेगी तर्जनी अंगुली

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रोड साइड एनीमल की खातिर मुजफ्फरनगर में शैल्टर बनाएगा अर्जुन फाउंडेशनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »