पति-देवर विवाहिता को दे रहे बहन के फोटो वायरल करने की धमकी

सात माह पहले हुई थी शादी, मुकदमेबाजी की रंजिश में होलिका दहन के दिन बाजार में दी जान से मारने की धमकी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और देवर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। विवाहिता का आरोप है कि मुकदमेबाजी के विवाद को लेकर आरोपियों ने सरेबाजार गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और उसकी बहन के आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सएप पर भेजकर वायरल करने की धमकी दी।

इसे भी पढ़ें:  KANWAD YATRA-बोल बम के शोर में अब हर कोई हुआ गुम

ग्राम गढ़ी बहादुरपुर निवासी मधुर पुत्री इन्द्रपाल सिंह ने थाना शाहपुर में दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी 9 दिसंबर 2018 को रोहित पुत्र यशपाल निवासी ग्राम कुरड़ी, थाना छपरोली जिला बागपत के साथ हुई थी। विवाहिता के अनुसार शादी के बाद उसके साथ मारपीट की घटनाएं हुईं, जिसके चलते मामला मुजफ्फरनगर कोर्ट में विचाराधीन है। इसी मुकदमेबाजी के कारण पति रोहित, देवर मोहित और ससुर यशपाल उससे रंजिश रखने लगे।
पीड़िता का आरोप है कि होलिका दहन के दिन 2 मार्च 2026 को शाम करीब सात बजे कस्बा शाहपुर स्थित सीमा जूस कॉर्नर के पास रोहित और मोहित ने उसे रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपियों ने उसकी बहन के फोटो वायरल करने की भी धमकी दी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के प्रशांत सैनी ने 12 साल की मेहनत से सीए परीक्षा में हासिल की सफलता

विवाहिता का कहना है कि 5 मार्च 2026 को रोहित और मोहित ने एक व्हाट्सएप नंबर से उसकी बहन के आपत्तिजनक फोटो भेज दिए और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो उसे जान से मार दिया जाएगा और उसकी बहन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएंगी। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  तमंचे से फायरिंग कर बनाया था वीडियो, युवक गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  KANWAD YATRA-बोल बम के शोर में अब हर कोई हुआ गुमराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  तमंचे से फायरिंग कर बनाया था वीडियो, युवक गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अखंडानंद आश्रम में 74वां महान यज्ञ व भंडारा 10 मई को- ब्रह्मलीन संत रूद्रदेव की प्रतिमा

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »