अल्मोड़ा जंगलों में आग से धुआं फैलाः अस्पताल में बढ़े मरीज

अल्मोड़ा जंगलों में आग की घटनाओं ने अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। जंगलों से उठ रहा धुआं और वातावरण में फैली धुंध के कारण जिला अस्पताल में आंखों में जलन, सिरदर्द और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न जंगलों में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

इससे जहां वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है, वहीं पूरे क्षेत्र में धुआं और धुंध फैलने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जंगलों से उठ रहे धुएं का असर अब सीधे लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में इन दिनों रोजाना 10 से 15 मरीज आंखों में जलन, सिरदर्द और सांस लेने में परेशानी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। विशेष रूप से दमा के मरीजों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है। धुएं और धुंध के कारण वातावरण में प्रदूषण बढ़ने से स्थिति और गंभीर बनती जा रही है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. हरीश आर्या ने बताया कि पिछले चार दिनों से दमा और सिरदर्द की समस्या को लेकर मरीजों की संख्या बढ़ी है।

इसे भी पढ़ें:  देहरादून वाइफ स्वैपिंग हत्या मामला: दोस्त के दबाव से तंग आकर सफाईकर्मी ने ईंट से कर दी हत्या

 उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण जंगलों की आग से उठ रहा धुआं और वातावरण में फैली धुंध है। लोगों को इससे बचाव के लिए मास्क का उपयोग करने की सलाह दी गई है। जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन व प्रभारी पीएमएम डा. जीवन मपवाल ने बताया कि जंगलों में आग लगने से वातावरण में धुंध बढ़ गई है। इसके कारण लोगों को आंखों में जलन, दर्द और अन्य समस्याएं हो रही हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि धुएं और धुंध से बचाव के लिए चश्मे का प्रयोग करें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।

इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड में भाजपा नेता की हत्या के बाद साम्प्रदायिक बवाल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड बारिश: गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन का खतरा, 23 Active Danger Spots चिन्हितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बागेश्वर में बादल फटने से तबाही: विधायक का गनर नदी में बहा, SDRF ने बचाया

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड में भाजपा नेता की हत्या के बाद साम्प्रदायिक बवालजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »