मुजफ्फरनगर-सरेराह मुफ्ती पर हमला, वीडियो वायरल होने से लोगों में आक्रोश

जौहर की नमाज पढ़ाने मस्जिद जा रहे इमाम पर गैर सम्प्रदाय के युवकों ने किया हमला, परिजनों ने घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया

मुजफ्फरनगर। शहर के सरवट रोड पर रविवार दोपहर एक धार्मिक स्थल के इमाम पर हुए हमले ने स्थानीय लोगों में रोष पैदा कर दिया। मस्जिद में जौहर की नमाज पढ़ाने जा रहे इमाम को गैर सम्प्रदाय के कुछ युवकों ने रास्ते में घेरकर मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला और तूल पकड़ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच शुरू कर दी है।

शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सरवट पीर के पास रविवार को एक इमाम के साथ सरेराह मारपीट की घटना सामने आई है। बताया गया कि बाइक सवार कुछ युवकों ने मस्जिद में नमाज पढ़ाने जा रहे 24 वर्षीय मुफ्ती अब्दुल वहाब को रास्ते में रोककर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू का ऐलानः ट्रैक्टर लेकर जिला मुख्यालयों का घेराव करेंगे किसान

जानकारी के अनुसार कच्ची सड़क मुख्य मार्ग पर कब्रिस्तान गौर गरीबा के पास स्थित सरवट पीर की मस्जिद में मुफ्ती अब्दुल वहाब इमाम के रूप में नियुक्त हैं। रविवार दोपहर वह बाइक पर सवार होकर मस्जिद में जौहर की नमाज अदा कराने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ असामाजिक तत्वों ने उन्हें घेर लिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हमला कर दिया।

वायरल हुई सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि बाइक से जाते मुफ्ति का पीछे से आवाज लगाकर युवकों द्वारा रोका जाता है, तीन युवक, जिनमें से एक के हाथ में क्रिकेट बेट है, बाइक के पास जाकर मुफ्ति के साथ अभद्रता करते हैं, इनका विरोध करने पर मारपीट शुरू हो जाती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने मुफ्ती के साथ काफी देर तक मारपीट की। बताया गया कि हमले के दौरान आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे। मुफ्ती अब्दुल वहाब ने आत्मरक्षा में हमलावरों का सामना करने की कोशिश भी की, लेकिन हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण वह ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। रोजे की हालत में मारपीट और चोट लगने से वह जान बचाकर भागे, लेकिन कुछ दूरी पर सड़क पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने फ्रेब्रिक प्रिंटिंग सीखने को किया शैक्षिक भ्रमण

घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने घायल इमाम को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल में उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा भी किया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर एएससपी सिद्धार्थ के. मिश्रा और सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावर युवक दूसरे समुदाय के बताए जा रहे हैं। हालांकि विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया गया है कि आरोपियों में से कुछ लोग गांधी कॉलोनी क्षेत्र में चाट का ठेला लगाते हैं। घायल मुफ्ति अब्दुल वहाब के चाचा आसिफ ने आरोप लगाया कि उनके भतीजे पर हत्या के इरादे से हमला किया गया है। पुलिस की ओर से कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई, अस्पताल में भी मेडिकल कराने को चिकित्सक लापरवाह बने रहे। पुलिस पर न जाने कैसा दबाव बना नजर आ रहा है। उनके भतीजे पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ हम सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-तीन दिन बाद गंग नहर से मिला होमगार्ड आनंद का शव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सिसौली से गूंजा प्राकृतिक खेती का संदेश, चार दिवसीय शिविर का समापनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लक्ष्य से भटकने पर एआरटीओ प्रवर्तन के वेतन पर रोक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू का ऐलानः ट्रैक्टर लेकर जिला मुख्यालयों का घेराव करेंगे किसानजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »