मुजफ्फरनगर में अपराधी के घर पुलिसकर्मियों की पिटाई

ग्राम लुहसाना में शांति भंग के मामले में कार्रवाई के दौरान मारपीट, दरोगा से पिस्टल छीनने का किया गया प्रयास

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के ग्राम लुहसाना में शांति भंग के तहत जारी नोटिस की तामील कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया। सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। दरोगा से भी अभद्रता कर पिस्टल छीनने का भी प्रयास हुआ। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लुहसाना में एक अपराधी के घर पर शांति भंग के तहत एसडीएम कोर्ट से जारी नोटिस की तामील कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर आरोपियों ने हमला कर दिया। घटना के दौरान पुलिसकर्मियों को घेरकर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक के साथ भी अभद्रता और हाथापाई करते हुए हमला किया गया। उपनिरीक्षक ललित कुमार द्वारा बुढ़ाना कोतवाली में दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार, वह अपने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान कांस्टेबल राजवीर का फोन आया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने साथी कांस्टेबल अनुज के साथ ग्राम लुहसाना में पूर्व अपराधी राजन पुत्र मदनपाल के खिलाफ एसडीएम कोर्ट से जारी धारा-130 बीएनएसएस के नोटिस की तामील कराने पहुंचे थे। नोटिस की यक्ष एप पर फीडिंग व सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान राजन के भाई नरेन्द्र उर्फ सरदार तथा उसके एक साथी ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए दोनों पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से मारपीट की। स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में घोटाला

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक ललित अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों आरोपी लाठी और सरिये से पुलिसकर्मियों को जमीन पर गिराकर मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी और उग्र हो गए। आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों का गला दबाने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उपनिरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता की गई तथा सरकारी पिस्टल छीनने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नरेन्द्र उर्फ सरदार पुत्र मदनपाल निवासी ग्राम लुहसाना थाना बुढ़ाना और अक्षय पुत्र नरेश निवासी रघुनाथपुर थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर बताए। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएचओ बुढ़ाना इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-वेयर हाउस से निकली ईवीएम का डीएम ने फुल सिक्योरिटी मूवमेंट

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गणेश धाम शुक्रताल में शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पारा @ 41–भीषण गर्मी में जाम, जनजीवन बेहाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ईरान में तनावः डीएम ने खोला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »