गौ माता के अंतिम संस्कार के लिए पालिका ने गौ सेवक से की वसूली 

मुजफ्फरनगर। एक नाले में मिली मृत गौ माता का अंतिम संस्कार कराना एक गौ सेवक को काफी भारी पड़ गया है। नगर पालिका परिषद की टीम ने गाय के अंतिम संस्कार में जेसीबी भेजने के लिए गौ सेवक से ₹1000 की अवैध वसूली की है। गौ सेवक के पास इसके पर्याप्त साक्ष्य होने का दावा किया गया है।

पालिका अधिकारी इस वसूली को जायज ठहराने के लिए यह बात कह रहे हैं कि गाय का शव पालिका सीमा से बाहर पड़ा हुआ था। इस मामले में शनिवार को टाउन हॉल में होने वाली बोर्ड मीटिंग में बड़ा हंगामा होने की संभावना प्रबल हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  कमिश्नर ने दिए ओवरलोड वाहनों की जांच के आदेशः डीएम-एसएसपी से मांगी रिपोर्ट

गौ सेवक निशु ने बताया कि गांव बिलासपुर के पास नाले में एक गौ माता का शव पड़े होने की सूचनापर वह मौके पर पहुंचे थे। नल से गाय के शरीर को निकलवाने के लिए जेसीबी मशीन की आवश्यकता होने पर उन्होंने नगर पालिका से संपर्क किया। पहले तो सीमा से बाहर होने के कारण अधिकारियों ने कोई भी सहयोग करने से इनकार कर दिया। बाद में खर्च वहां करने की शर्त पर पालिका के अधिकारी मदद करने को तैयार हुए। करीब 4:00 बजे एक जेसीबी इस शर्त पर गौ सेवक को उपलब्ध कराई गई की जेसीबी में₹1000 का तेल डलवाना पड़ेगा। जेसीबी में गौ सेवक ने शहर के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति से सहयोग लेकर₹1000 का डीजल पेट्रोल पंप पर ले जाकर डलवाया। जिसके फोटो और वीडियो तथा अधिकारियों से बातचीत की ऑडियो पेट्रोल पंप की पर्ची सेवक से के तौर पर गौ सेवक के पास उपलब्ध होने का दावा किया गया है। इस मामले में नगर स्वास्थ्य अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। गौ सेवक में मामले में गहरा आक्रोश जताते हुए जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही है। इस मामले को लेकर गौ सेवक शनिवार को होने वाली पालिका बोर्ड मीटिंग में भी अपनी टीम के साथ प्रदर्शन कर हंगामा कर सकता है।

इसे भी पढ़ें:  स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनविरोध, राकेश टिकैत ने सरकार को दी चेतावनी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पालिका में हड़ताल समाप्त, वाहन लेकर काम पर लौटे कर्मचारीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सवेराः मीरापुर पुलिस ने फिर पकड़ा 25 लाख का गांजा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सवेराः मीरापुर पुलिस ने फिर पकड़ा 25 लाख का गांजाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »