एमपीएल-2: रोमांचक मुकाबलों में दर्शकों का दिल जीत रहे खिलाड़ी

वसुंधरा सुपर किंग्स की दमदार जीत, क्रिस्टल बालाजी टाइटंस को 54 रन से हराया, रितिक वत्स बने मैच के नायक

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मैच-6 में वसुंधरा सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिस्टल बालाजी टाइटंस को 54 रनों से पराजित कर दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वसुंधरा सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। हर्षित भाटी ने 33 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि आशीष बालियान ने 29 और पृथ्वी ने 18 रन का योगदान दिया। क्रिस्टल बालाजी टाइटंस के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की, लेकिन 21 अतिरिक्त रनों ने स्कोर को मजबूत आधार दे दिया।
147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की टीम 16.2 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका। वसुंधरा सुपर किंग्स के गेंदबाज रितिक वत्स ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए रितिक वत्स को मैन आॅफ द मैच चुना गया। इस मैच में वसुंधरा सुपर किंग्स 54 रन से विजयी रही।

इसे भी पढ़ें:  सीलिंग अभियान से व्यापारियों में बढ़ रहा आक्रोश, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

मेडिकल मेवरिक्स ने आरपीएल राइडर्स को 49 रन से किया पराजित

एमपीएल-2 के मैच-7 में मेडिकल मेवरिक्स ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए आरपीएल राइडर्स को 49 रन से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेडिकल मेवरिक्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। यशु प्रधान ने 85 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वैभव त्यागी ने 36 और आदित्य शर्मा ने 37 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। टीम को 15 रन अतिरिक्त के रूप में मिले।
190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीएल राइडर्स की टीम 17.1 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। सिद्धार्थ यादव ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे। मेडिकल मेवरिक्स की ओर से यशु प्रधान ने गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट झटके। तालिब ने 2 विकेट, जबकि रविकांत, दिव्यांश रावत और आदित्य शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। आॅलराउंड प्रदर्शन के लिए यशु प्रधान को मैन आॅफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ मेडिकल मेवरिक्स ने लीग में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें:  पैरालंपिक विजेता प्रीति पाल को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने किया सम्मानित

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  OPRATION SAVERA-छह लाख के गांजा-चरस सहित दो शातिर तस्कर गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- दस में से आठ निकायों पर हुई धनवर्षा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, वर्दी,चाकू और बाइक बरामदजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »