मुजफ्फरनगर में पेपर व्यापारी के घर इनकम टैक्स की रेड

दिल्ली से आई टीम ने अर्धसैनिक बलों के साथ की कार्रवाई, कई घंटे चली गहन जांच और पूछताछ

मुजफ्फरनगर। शहर की पॉश कॉलोनी जैन मिलन विहार में गुरुवार अल सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब आयकर विभाग की टीम ने पेपर ट्रेडिंग से जुड़े एक व्यापारी के आवास पर छापा मार दिया। दिल्ली से आई टीम ने अर्धसैनिक बलों के साथ घर को घेरकर घंटों तक दस्तावेजों की गहन जांच-पड़ताल की। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और चर्चाओं का माहौल बना रहा।

शहर की जैन मिलन विहार कॉलोनी में गुरुवार तड़के आयकर विभाग की टीम ने एक बड़े पेपर व्यापारी के आवास पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। बताया गया है कि यह टीम दिल्ली से विशेष रूप से पहुंची थी। टीम तीन वाहनों में सवार होकर अर्धसैनिक बलों के साथ मौके पर पहुंची और घर को चारों ओर से घेर लिया। सूत्रों के अनुसार, संबंधित व्यापारी कागज़ के थोक व्यापार से जुड़े हैं। सुबह शुरू हुई यह कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। टीम ने घर में प्रवेश करते ही व्यापारी और परिजनों को एक स्थान पर बैठाकर पूछताछ प्रारंभ की। इस दौरान सभी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए और मुख्य द्वार पर कड़ा पहरा लगा दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  होली से पहले वेतन भुगतान, शिक्षा विभाग सक्रिय

आयकर अधिकारियों ने आवास में रखे दस्तावेजों, लेखा-जोखा संबंधी अभिलेखों और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की बारीकी से जांच की। कार्रवाई के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। सुरक्षा की दृष्टि से अर्धसैनिक बलों की तैनाती पूरे समय बनी रही। छापेमारी के चलते व्यापारी की गली में भी हलचल का माहौल रहा। आसपास के लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी गई और आने-जाने वालों से पूछताछ भी की गई। पूरे क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय यही कार्रवाई रही।

इसे भी पढ़ें:  हरियाणा की महिला से दुष्कर्म कर ठगने वाला तांत्रिक शहजाद मुठभेड़ में घायल

आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जैन मिलन विहार कॉलोनी के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी एक साथ जांच अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि जांच पूरी होने तक विस्तृत जानकारी साझा करने से अधिकारियों ने इंकार किया है। कार्रवाई के समापन के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं और आगे विभाग द्वारा क्या कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल, छापेमारी से शहर के व्यापारिक वर्ग में हलचल बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  मेनका गांधी के बयान पर भड़का जैन समाज, राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अवैध हथियारों की तस्करी का भंड़ाफोड़, 11 सौदागर गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  छपार टोल प्रकरण: रालोद नेता ने मांगेराम त्यागी व दो साथियों पर दर्ज कराया मुकदमा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सपा सांसद हरेंद्र मलिक कपसाड़ गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलेजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »