शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में क्रांतिसेना का प्रदर्शन

जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना के सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को कथित रूप से बदनाम किए जाने के विरोध में बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में कांधला निवासी आशुतोष पांडे के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।

इससे पूर्व प्रकाश मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिला अध्यक्ष मुकेश तिवारी और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपित व्यक्ति आशुतोष पांडे द्वारा संत समाज को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति का आपराधिक इतिहास रहा है और पुलिस रिकॉर्ड में उसकी हिस्ट्रीशीट भी दर्ज है। वक्ताओं ने कहा कि जिस व्यक्ति पर गोतस्करी, धोखाधड़ी और अन्य संगीन मामलों के आरोप रहे हों, उसे कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए। उन्होंने शासन और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की। साथ ही यह भी कहा कि यदि संत समाज के खिलाफ किसी प्रकार की साजिश की पुष्टि होती है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बीमा पॉलिसी धोखाधड़ी: 60.37 लाख मामले में 3 गिरफ्तार

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य के सम्मान में हम सब सनातनी मैदान में, जैसे नारे लगाए। बाद में सभी कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में शंकराचार्य को आरोपों से सम्मानपूर्वक मुक्त करने तथा आरोप लगाने वाले व्यक्ति की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मंगतराम सोनकर, नरेंद्र ठाकुर, सोनू पाहीवाल, महिला मोर्चा से पूनम चाहल, उज्ज्वल पंडित, ललित रूहेेला, शैलेंद्र विश्वकर्मा, अरविंद कौशिक, मिथिलेश गिरी, सविता गौतम, अनीता प्रजापति, सहेंद्र कश्यप, योगेंद्र बिहार, ब्रह्मपाल सैनी, सुभाष योगी, बृजपाल कश्यप, रूपराम, निकुंज चौहान, राजेंद्र तायल, प्रभात रावत, पंडित दिनेश शास्त्री, बबलू ठाकुर, विजय सैनी, सुधीर पंडित, अमित बॉबी, अंकित वर्मा, विपुल गुप्ता, सूरत सेठी, सतनाम, टिंकू, नवल, रवि सैनी, शाहिद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी फायरिंग दिनदहाड़े

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एसआईआरः बीएलओ बनकर पालिका लिपिक आकाशदीप ने किया उत्कृष्ट कार्यराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान में भीषण आग, अफरातफरी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मेरठ में इंस्पेक्टर 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, एंटी करप्शन ट्रैप में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »