मुजफ्फरनगर हादसा- अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव ने दिया हर मदद का भरोसा

इस दुःखद अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें

मुजफ्फरनगर। जानसठ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुर्जरहेड़ी के निकट सठेड़ी चौराहे से नहर पटरी मार्ग पर मेरठ की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन और सामने से आ रहे डंपर के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने जिला अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत गंभीर थी, जिसमें कई श्रमिक महिलाए घायल हैं तथा दो श्रमिकों का दुःखद निधन हो गया है।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हादसे के बाद तत्काल ही जिला प्रशासन से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मंत्री कपिल देव स्वयं जिला चिकित्सालय पहुँचे तथा वहाँ भर्ती घायलों और उनके परिजनों से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं सिटी मजिस्ट्रेट, पटवारी व अन्य संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम एवं समुचित दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और प्रत्येक पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ आवश्यक सहायता एवं अन्य वैधानिक सहायता उपलब्ध कराएगा।
मंत्री कपिल देव ने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति आमजन से भी सजग रहने की अपील की। इस दुःखद अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति दें। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। कहा कि प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आफत की मूसलधार बारिश-छतें गिरीं, घरों में घुसा पानी

अस्पताल में डीएम को घेरकर परिजनों ने जताया रोष, मांगी मदद

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने रतनपुरी क्षेत्र में हुए हादसे के बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायल हुए ग्रामीणों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और सीएमएस व सीएमओ ने घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित डॉक्टरों को निर्देश दिए कि घायलों मरीजों का इलाज बेहतर से बेहतर किया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। उन्होंने घायल मरीजों के परिजनों से मिलकर हादसे के विषय में जानकारी ली। इस बीच परिजनों ने हादसे को लेकर अपना रोष प्रकट करते हुए ट्रक चालक के खिलाफ गंभीर कार्रवाई और मृतकों व घायलों के लिए सरकार से मुआवजा दिलााये जाने की मांग की। परिजनों ने डीएम को अस्पताल में घेरकर अपनी पीड़ा सुनाई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में अब तीन दिन और बंद रहेंगे स्कूल, सर्दी के कारण नया आदेश जारी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भीषण सड़क हादसाः बाइक सवार दंपति व बच्ची की मौत, एक मासूम गंभीरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  द दून वैली में दीपावली मेले की धूम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने दी राहतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »