मुजफ्फरनगर हाईवे पर लाखों के कैमरे लूटे, पुलिस ने बताया चोरी

जानसठ फ्लाईओवर मुजफ्फरनगर के पास रोहन जब शौचालय के लिए वाहन से उतरा, तभी तीनों व्यक्ति पूरा कैमरा उपकरण लेकर मौके से फरार हो गए

मुजफ्फरनगर। नोएडा से किराये पर बुक कराए गए लाखों रुपये कीमत के आधुनिक कैमरे और शूटिंग उपकरणों को मुजफ्फरनगर हाईवे पर कथित रूप से लूट लेने का मामला सामने आया है। कैमरा किराये पर देने वाली फर्म के संचालक की तहरीर पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पीड़ित पक्ष लूट की बात कह रहा है, पुलिस ने प्रकरण को चोरी की धारा में दर्ज किया है।
गौतमबुद्धनगर निवासी संदीप गुप्ता ने नई मंडी कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी प्रीति गुप्ता के नाम से कैमोरेंट नामक कैमरा किराया फर्म पंजीकृत है, जिसका संचालन वे स्वयं करते हैं। 12 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे एक मोबाइल नंबर से उनके व्हाट्सऐप पर संदेश प्राप्त हुआ। संदेश भेजने वाले ने अपना नाम विवेक शर्मा बताया और फिल्मांकन कार्य के लिए उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे व उपकरण किराये पर लेने की मांग की। विवेक शर्मा द्वारा बुक किए गए उपकरणों में सोनी एफएक्स3 कैमरा, सोनी 16-35 मिमी एफ 2.8 जीएम लेंस, सोनी 50 मिमी एफ 1.4 जीएम लेंस, सोनी 85 मिमी एफ 1.4 जीएम लेंस, सोनी 35 मिमी एफ 1.4 जीएम लेंस, सोनी 70-200 मिमी एफ 2.8 जीएम मार्क-2 लेंस, आरएस4 जिम्बल, एनडी फिल्टर, बीपीएम, मॉनिटर तथा अन्य सहायक सामग्री शामिल थी। इन सभी उपकरणों की बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई गई है।
पीड़ित के अनुसार 13 फरवरी 2026 को उनका सहायक रोहन निर्धारित स्थान नोएडा सेक्टर-62 पर उपकरण लेकर पहुंचा। वहां विवेक शर्मा नाम बताने वाले व्यक्ति के साथ दो अन्य युवक भी कार में मौजूद थे। बातचीत के दौरान तीनों ने लोकेशन बदलने की बात कहकर रोहन को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। बाद में जानसठ फ्लाईओवर मुजफ्फरनगर के पास रोहन जब शौचालय के लिए वाहन से उतरा, तभी तीनों व्यक्ति पूरा कैमरा उपकरण लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी जुटाने और तलाश के बाद पीड़ित संदीप गुप्ता 21 फरवरी को नई मंडी कोतवाली पहुंचे और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने बुकिंग कॉल करने वाले विवेक शर्मा और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पीड़ित व्यापारी द्वारा अपनी शिकायत में लूट की बात कही गई है, लेकिन पुलिस ने घटना को चोरी की श्रेणी में दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी ब्रजेश शर्मा का कहना है कि मोबाइल नंबर और वाहन की जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  घने कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन भिड़ंत, कई घायल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शहर की स्वच्छता और निर्माण गुणवत्ता पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सख्तराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-वेतन विवाद को लेकर पालिका में काम बंद हड़ताल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, नहीं हो सकी शिनाख्तजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »