किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक से किसान हित में केन्द्र सरकार ने मांगे सुझाव

खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य पर 24 फरवरी को अहम बैठक, किसानों के मुद्दे उठाएंगे धर्मेन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर। वर्ष 2026-27 की खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के निर्धारण को लेकर 24 फरवरी को नई दिल्ली स्थित डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में केन्द्र सरकार के किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाले कृषि लागत एवं मूल्य आयोग द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में देशभर के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक को भी आयोग के सदस्य सचिव सरियक जॉर्ज की ओर से आधिकारिक पत्र भेजकर बैठक में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की ओर से इस बैठक में किसानों के हक और हितों को मजबूती से रखने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि वास्तविक लागत के आधार पर उचित समर्थन मूल्य तय किया जाना समय की आवश्यकता है, क्योंकि बीज, खाद, डीजल और मजदूरी की लागत में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मंडी और भुगतान व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित कराना संगठन की प्राथमिकता में शामिल रहेगा, ताकि किसानों को उनकी उपज का समय पर और पारदर्शी भुगतान मिल सके।
उन्होंने किसानों, बुद्धिजीवियों और क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस अवसर के लिए अपने सुझाव अवश्य दें, जिससे आयोग के समक्ष मजबूती से किसानों का पक्ष रखा जा सके। उन्होंने विशेष रूप से पूछा है कि किन फसलों के समर्थन मूल्य पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, बढ़ती लागत को लेकर किसानों को किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तथा खरीद, भुगतान और मंडी व्यवस्था में कौन से ठोस सुधार आवश्यक हैं। धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि किसानों के सुझाव ही उनकी आवाज बनकर इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रस्तुत होंगे और सरकार के समक्ष प्रमुख मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  शिकोहाबाद की सब्जी मंडी में 50 से अधिक दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नावला देवस्थान पर्यटन स्थल स्वीकृति, 77.86 लाख मंजूरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पेपर मिलों में आरडीएफ जांच पर बवाल, भाकियू ने अफसरों से छीना सैम्पल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयनजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »