निखरेगी ग्रामीण बाल प्रतिभाः 80 गांवों में स्थापित होंगे डिजिटल पुस्तकालय

72 लाख रुपये से खरीदी जाएंगी 19 हजार से ज्यादा पुस्तकें, बच्चों को वार्षिक व प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलेगा मार्गदर्शन

मुजफ्फरनगर। ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने की दिशा में सरकार की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। जनपद के 80 गांवों में डिजिटल बाल एवं किशोर पुस्तकालयों में बच्चों को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकों का भंडार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी शैक्षिक प्रतिभा को निखारने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता मिलेगी। शिक्षा उन्नयन पर केंद्रित इस परियोजना के सहारे ग्रामीण बच्चों को ज्ञान का डिजिटल खजाना मिलेगा। 72 लाख की लागत से 80 गांवों के इन डिजिटल पुस्तकालयों में 19 हजार से ज्यादा पुस्तकें उपलब्ध कराने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। डिजिटल बाल पुस्तकालयों से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री मिलेगी। पुस्तक क्रय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, प्रत्येक केंद्र पर 90 हजार रुपये की पुस्तकों की व्यवस्था की जायेगी।
जनपद की 80 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) स्थापित करते हुए उनको प्रारम्भ किए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रत्येक पुस्तकालय में 239 पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग ने 72 लाख रुपये की लागत से पुस्तक क्रय की तैयारी पूरी कर ली है। जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा 17 मार्च 2025 को ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल पुस्तकालय स्थापित करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा पुस्तक चयन समिति का गठन किया गया, जिसने पुस्तकालयों के लिए उपयुक्त पुस्तकों का चयन किया।
चयनित पुस्तकों की खरीद के लिए गठित पुस्तक क्रय समिति से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद 10 फरवरी 2026 को सरकारी जैम पोर्टल पर निविदा आमंत्रित की गई। निविदाएं 25 फरवरी 2026 को अपराह्न 2 बजे तक पोर्टल पर खुली रहेंगी, जिसके बाद उन्हें खोला जाएगा। बताया कि प्रथम चरण में तैयार 80 ग्राम पंचायतों के पुस्तकालयों के लिए पुस्तकों की खरीद शीघ्र की जाएगी। शासन के निर्देशों के अनुसार नॉन-एनबीटी पुस्तकें खरीदी जाएंगी। प्रत्येक पुस्तकालय के लिए 90 हजार रुपये की पुस्तकों की व्यवस्था की जाएगी। इस प्रकार 80 पुस्तकालयों के लिए कुल 72 लाख रुपये की पुस्तकें खरीदी जा रही हैं।
डीपीआरओ ने बताया कि इन डिजिटल पुस्तकालयों में उपलब्ध कराई जाने वाली पुस्तकें बच्चों को वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब अपने ही गांव में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी, जिससे उनकी शैक्षिक उपलब्धियों में सकारात्मक परिवर्तन आने की उम्मीद है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यह पहल ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रतिस्पर्धी माहौल के लिए तैयार करने में मील का पत्थर साबित होगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शहरी विकास की महायोजना लेकर आई मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नई पीढ़ी को हुनरमंद बनने का चेयरमैन जहीर फारूकी ने दिखाया रास्ताराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शादी समारोह में विवाद को लेकर स्वामी यशवीर ने दी चेतावनी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  10 साल बाद पकड़ा आसाराम बापू के रसोइये अखिल का हत्यारोपी तामराजजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »