रूप जहां हत्या मामला: भाई ने चुन्नी से ली जान

रूप जहां हत्या मामला में असमोली थाना क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी जग्गू में 19 वर्षीय युवती की उसके ही बड़े भाई ने चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी और जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे की है। युवती को उसी दिन सुबह परिजन अमरोहा से वापस घर लाए थे। रूप जहां हत्या मामला के अनुसार, 19 साल की रूप जहां गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक के साथ दो वर्ष से प्रेम प्रसंग में थी। बुधवार को वह युवक के साथ चली गई थी।

इसे भी पढ़ें:  बाराबंकी में दिनदहाड़े गोलियों की बौछार: मुख्तार गैंग से जुड़े शोएब उर्फ बॉबी की हाईवे पर हत्या

परिजन किसी तरह उसे बृहस्पतिवार सुबह घर वापस ले आए थे। आरोपी भाई जानेआलम ने पुलिस को बताया कि गांव में इस घटना से बदनामी हो रही थी। इसी कारण उसने चुन्नी से गला दबाकर बहन की हत्या कर दी।आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला जुर्म हत्या के बाद आरोपी भाई ने स्वयं पुलिस को बुलाया और अपना अपराध स्वीकार कर लिया। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में अगर किसी अन्य व्यक्ति की साजिश सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रेम प्रसंग को लेकर था विवाद

पुलिस के अनुसार, रूप जहां का गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक से दो साल से प्रेम प्रसंग था। परिजनों को जानकारी होने के बाद उन्होंने सख्ती बरतनी शुरू कर दी थी। बुधवार को युवती असमोली थाने पहुंची थी और परिजनों से जान का खतरा बताते हुए बालिग होने का हवाला दिया था। इसके बाद युवक उसे अमरोहा निवासी अपनी रिश्तेदार के घर ले गया था। बृहस्पतिवार सुबह गांव के जिम्मेदार लोगों के साथ परिजन वहां पहुंचे और युवती को वापस ले आए। गांव में बदनामी की बात कहकर समझाया गया बताया जा रहा है कि परिजनों ने युवती से कहा था कि गांव में बदनामी हो रही है। कुछ समय बाद शादी कर दी जाएगी और फिर दूसरी जगह जाकर रह लेना। इसके बाद युवती घर लौट आई थी। एसपी के अनुसार, आरोपी ने बताया कि परिवार के बाकी सदस्य एक रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे। उसी दौरान उसने बहन की हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-टैण्डर खुले नहीं, मच गया पूल का शोर

मौके पर पहुंचे अधिकारी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी कुलदीप सिंह और असमोली सीओ कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। रूप जहां अपने तीन भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर की थी। गांव में इस घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  सबसे बड़ा शिकंजा: नशा तस्कर की 80 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-टैण्डर खुले नहीं, मच गया पूल का शोरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बड़ा हादसा, एक बाइक पर सवार चार युवकों में तीन की मौत, एक की हालत नाजुुक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सबसे बड़ा शिकंजा: नशा तस्कर की 80 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्तजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »