रसोई माताओं ने वेतन वृद्धि और बकाया भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन

डीएम को सौंपा ज्ञापन, आठ माह का वेतन लंबित, 2,000 से बढ़ाकर 12,000 रुपये प्रतिमाह करने की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन तैयार करने वाली रसोई माताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने वेतन भुगतान में देरी और मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
रसोई माताओं ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में अवगत कराया कि जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत भोजनमाताओं को वर्ष में 12 माह के स्थान पर केवल 10 माह का ही वेतन दिया जाता है। वर्तमान में उन्हें मात्र 2,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है, जो परिवार के भरण-पोषण के लिए अत्यंत अपर्याप्त है। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि सरकार द्वारा समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कई भोजन माताओं का आठ माह का वेतन अभी तक बकाया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि वे सभी गरीब परिवारों से संबंध रखती हैं और नियमित वेतन न मिलने से उनके सामने रोजमर्रा के खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है।
रसोई माताओं ने मांग की कि उनका मानदेय 2,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये प्रतिमाह किया जाए तथा लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे आगे भी आंदोलन करने को बाध्य होंगी। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन से सहानुभूतिपूर्वक विचार कर न्यायोचित कार्रवाई की अपेक्षा जताई। इस दौरान मुख्य रूप से उर्मिला, रेनू, मनीषा, विद्यावति, मिथलेश, सुनीता, कमलेश, गीता, प्रिया, संगीता, चन्द्रकली, सुमन, पुष्पा आदि महिलाएं प्रदर्शन में शामिल रहीं।

इसे भी पढ़ें:  मोमबत्ती बांटने पर खूनी संघर्ष, जमकर चले चाकू, बल्लम और लात-घूसे

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एसआईआरः बीएलओ बनकर पालिका लिपिक आकाशदीप ने किया उत्कृष्ट कार्यराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar News: बुढ़ाना सीएचसी में दुष्कर्म पीड़िता के परिजन से अवैध वसूली

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खतौली एसआईआर विशेष अभियान से मतदाता जागरूकताजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »