राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिपाही कुशुम का डबल खिताब

प्रतियोगिता के महिला एकल व युगल दोनों वर्गों में कुशुम रानी रही अव्वल, जिले का नाम किया रोशन

मुजफ्फरनगर। राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस की महिला सिपाही कुशुम रानी ने महिला एकल और महिला युगल दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग की ओर से विशेष सम्मान प्रदान कर एसएसपी संजय वर्मा ने अपने कार्यालय में उन्हें प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क शिविर आयोजित, 114 रोगियों को मिला उपचार

एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय योनैक्स-सनराइज उत्तर प्रदेश स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिपदृ2026 का आयोजन 5 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक लखनऊ स्थित बीबीडी उत्तर प्रदेश बैडमिंटन अकादमी में किया गया था। यह वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रदेश भर के अनुभवी खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न जनपदों से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के दौरान महिला सिपाही कुशुम रानी ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए महिला एकल वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही महिला युगल वर्ग में भी उन्होंने शानदार तालमेल और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। दोहरे खिताब के साथ उन्हें प्रतीक चिह्न, मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर गुरूवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा अपने कार्यालय में विशेष रूप से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। एसएसपी संजय वर्मा ने उनकी सफलता की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत स्तर पर, बल्कि पूरे जनपद और पुलिस विभाग के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कुशुम रानी भविष्य में भी इसी प्रकार लगन, परिश्रम और समर्पण के साथ खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेंगी तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनपद और विभाग का नाम निरंतर ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।

इसे भी पढ़ें:  वाह री पुलिस! आदमी एक, शिकायत एक और मुकदमे दो...

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  PATEL BIRTHDAY-राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनी रन फॉर यूनिटीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  PATEL BIRTHDAY-राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनी रन फॉर यूनिटी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एमडीए ने खतौली में तोड़ दिया मंदिर, पनपा आक्रोशजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »