फुलत के मदरसा लिलबनात में सालाना इम्तिहान के नतीजे घोषित, छात्राओं को मिले रिजल्ट कार्ड

खतौली। मदरसा दारुल उलूम रहीमिया, खतौली की शाखा मदरसा लिलबनात, फुलत में सालाना इम्तिहानात के नतीजों के ऐलान और वितरण के लिए एक सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परीक्षा में सफल रहीं छात्राओं को उनके रिजल्ट कार्ड वितरित किए गए, जिससे छात्राओं और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मदरसे के नाजिम कारी हाफिजुर रहमान ने की। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि मदरसा लिलबनात में छात्राओं को मोलवियत तक की दीनी तालीम दी जाती है। इसके साथ ही प्राइमरी स्तर पर दुनियावी शिक्षा की भी बेहतर व्यवस्था की गई है, ताकि बच्चियों को धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक ज्ञान भी मिल सके। उन्होंने कहा कि मदरसे का उद्देश्य छात्राओं को दीनी, नैतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।

इसे भी पढ़ें:  बड़ा हादसाः शटडाउन लेकर लाइन पर चढ़ा विद्युत कर्मी, करंट लगने से मौत

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हकीम जफर महमूद, निवर्तमान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस, मुजफ्फरनगर ने छात्राओं को रिजल्ट कार्ड प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि तालीम देना, विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा का इंतजाम करना, समाज के लिए सबसे बड़ा और नेक कार्य है। उन्होंने कहा कि जब एक बेटी शिक्षित होती है तो उसका पूरा परिवार और अंततः समाज प्रगति की दिशा में आगे बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें:  नामित सभासदों की मांगः मुजफ्फरनगर को अब ‘लक्ष्मीनगर’ नाम दें मीनाक्षी स्वरूप

हकीम जफर महमूद ने मदरसे के नाजिम कारी हाफिजुर रहमान और शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद जिस निष्ठा और ईमानदारी से बच्चियों को तालीम दी जा रही है, उसी का परिणाम है कि मदरसा निरंतर तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मदरसे का स्टाफ समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है।

इसे भी पढ़ें:  "नाला घोटाला" की पोल खुलते ही मचा हड़कंप, ईओ का किया घेराव, भाजपा नगराध्यक्ष ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान हाजी वसीम, नवाब अखलाक अहमद, मौलाना जुबेर रहमान, मौलाना इमरान, मौलाना नजर सहित मदरसे के सभी शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर मदरसे के उज्ज्वल भविष्य, छात्राओं की सफलता और समाज की भलाई के लिए सामूहिक दुआ की गई।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: शहर में हो रही दूषित जल आपूर्ति पर मंडलायुक्त नाराजराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पालिका में हड़तालः दूसरे दिन भी काम बंद, आउटसोर्स कर्मी काम पर लौटे

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एमपीएल सीज़न-2 का ट्रायलः चार जिलों के 284 क्रिकेटरों ने साबित किया हुनरजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »