मुजफ्फरनगर के विकास को मंत्री कपिल देव केन्द्र से लाए 419 करोड़

मेरठ-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर मुजफ्फरनगर बाईपास परियोजना के प्रयास को मिली गति, मुजफ्फरनगर बाईपास के प्रारंभ बिंदु पर 6-लेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल की मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में मेरठदृहरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर मुजफ्फरनगर बाईपास के आरंभिक भाग में महत्वपूर्ण अवसंरचना विकास कार्यों हेतु 419.47 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है।

इसे भी पढ़ें:  गंगा घाट की बदहाली पर विश्व हिन्दू महासंघ का अल्टीमेटम, 5 दिन में सफाई और सुरक्षा व्यवस्था नहीं सुधरी तो संगठन करेगा आंदोलन

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत मुजफ्फरनगर बाईपास के प्रारंभ बिंदु पर 6-लेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा, साथ ही इसके सहायक मार्गों का विकास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वर्तमान 4-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग को 6-लेन तक चौड़ा किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय तथा अंतरराज्यीय यातायात को बेहतर क्षमता और गति मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य मुजफ्फरनगर शहर में प्रवेश और निकास करने वाले वाहनों के कारण वेहलना चौक के पास उत्पन्न होने वाली यातायात बाधाओं को दूर कर सुगम एवं निर्बाध यातायात प्रवाह सुनिश्चित करना है। इसके माध्यम से दिल्लीदृउत्तराखंड कॉरिडोर पर यात्रा समय में कमी आएगी तथा माल परिवहन, तीर्थ एवं पर्यटन यातायात को विशेष लाभ प्राप्त होगा।

इसे भी पढ़ें:  ACTION-ईओ की गाड़ी भुगतान प्रकरण में कम्प्यूटर ऑपरेटर पर गाज

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि परियोजना के अंतर्गत प्रमुख चौराहों पर ग्रेड-सेपरेटेड संरचनाओं का निर्माण, जंक्शनों का सुधार एवं आधुनिकीकरण, क्रॉस-ड्रेनेज संरचनाओं का चौड़ीकरण तथा सुरक्षित और कुशल आवागमन सुनिश्चित करने के लिए स्लिप रोड का निर्माण किया जाएगा। साथ ही यह परियोजना नियोजित शहरी विस्तार को प्रोत्साहित करते हुए रिबन डेवलपमेंट को भी बढ़ावा देगी। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुर्घटना-संभावित स्थलों (ब्लैकस्पॉट) पर वाहन अंडरपास (टन्च्) का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और स्थानीय यातायात के लिए सुरक्षित क्रॉसिंग उपलब्ध हो सकेगी। कहा कि यह परियोजना मुजफ्फरनगर तथा आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को आधुनिक एवं सुचारु बनाने के साथ-साथ क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों, औद्योगिक परिवहन, कृषि आपूर्ति श्रृंखला और धार्मिक पर्यटन को भी महत्वपूर्ण बढ़ावा प्रदान करेगी।

इसे भी पढ़ें:  बरवाला के जंगल में हाईटेंशन टावर से लटका मिला युवक का शव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बरवाला के जंगल में हाईटेंशन टावर से लटका मिला युवक का शवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बरवाला के जंगल में हाईटेंशन टावर से लटका मिला युवक का शव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और पीडीए वर्ग पर अत्याचार बढ़ेः राम आसरे विश्वकर्माजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »