विकास में अड़चनः दबंगों ने रामपुरी में रुकवा दिया सड़क निर्माण

बंद गली के अंतिम छोर पर रहने वाले लोगों ने सड़क पर किया अवैध कब्जा, मौहल्लेवासियों के साथ रोज हो रहे झगड़े

मुजफ्फरनगर। नगर के वार्ड संख्या 21 अंतर्गत रामपुरी क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य दबंगों के विरोध के चलते पिछले 15 दिनों से ठप पड़ा है। बंद गली के अंतिम छोर पर रहने वाले दो लोगों पर अवैध कब्जा कर सड़क निर्माण रुकवाने और मौहल्लेवासियों से रोजाना झगड़ा करने के गंभीर आरोप लगे हैं। परेशान लोगों ने मामले की शिकायत नगर पालिकाध्यक्ष से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

नगरपालिका परिषद के वार्ड संख्या 21 के अंतर्गत रुड़की रोड स्थित रामपुरी गेट की एक लिंक गली में सड़क निर्माण कार्य प्रस्तावित किया गया है। यह निर्माण कार्य नगर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल की निधि से कराया जा रहा है। हालांकि, बीते करीब पंद्रह दिनों से यह कार्य शुरू होते ही विवादों में घिर गया है। मौहल्लेवासियों का आरोप है कि उक्त गली बंद है और इसके अंतिम छोर पर आमने-सामने रहने वाले दो दबंग पड़ोसी पूरे मौहल्ले के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। आरोप है कि दोनों ने अपने-अपने मकानों के सामने सड़क को ऊंचा कर रखा है तथा सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जा कर उसे निजी पार्किंग के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। जब ठेकेदार द्वारा पक्की सड़क का निर्माण शुरू किया गया तो इन लोगों ने निर्माण कार्य में बाधा डालते हुए उसे रुकवा दिया। लोगों का कहना है कि रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी हो रही है और विरोध करने पर झगड़े की स्थिति बन जाती है।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ में इंस्पेक्टर 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, एंटी करप्शन ट्रैप में गिरफ्तारी

मामले को लेकर शनिवार सुबह रामपुरी गली के बड़ी संख्या में निवासी वार्ड सभासद रजत धीमान के साथ पटेलनगर स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप से मुलाकात की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष के नाम एक प्रार्थना पत्र सौंपकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया। लोगों ने बताया गया कि रामपुरी गेट थाली गली में प्रेमी हलवाई के सामने रहने वाले सुदेश पत्नी नरेश तथा ड्रीम कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह ने गली में अवैध कब्जा कर रखा है और वहां अपनी गाड़ियों की पार्किंग बना ली है। आरोप है कि ये दोनों ठेकेदार के द्वारा सड़क निर्माण कार्य को नहीं होने दे रहे हैं, जिससे गली के सभी निवासी पिछले 15 दिनों से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि वार्ड सभासद रजत धीमान ने जब मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपितों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने सभासद के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इससे मौहल्लेवासियों में रोष व्याप्त है। मौहल्लेवासियों ने पालिकाध्यक्ष से अवैध कब्जा हटवाकर सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिशासी अधिकारी को शिकायत का संज्ञान लेकर जांच कराने तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  एलपीजी सिलेंडर होम डिलीवरी शुरू, अफवाहों से बचने की अपील

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एलपीजी सिलेंडर होम डिलीवरी शुरू, अफवाहों से बचने की अपीलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  लुटेरे बदमाश को मुठभेड़ में लगी पुलिस की गोली, दो साथी फरार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहरादून हाईवे पर नायरा पेट्रोल पम्प का शुभारंभ, महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने किया उदघाटनजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »