India-US Trade Deal: बजट के बाद शेयर बाजार में तूफानी उछाल, सेंसेक्स +3200, निफ्टी +1200

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की घोषणा का असर मंगलवार सुबह शेयर बाजार में साफ नजर आया। आम बजट के दिन आई भारी गिरावट के बाद बाजार ने जोरदार वापसी की और शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी ने रिकॉर्ड तेजी दर्ज की।

मंगलवार को बाजार खुलते ही खरीदारी का माहौल बन गया। बीएसई सेंसेक्स 3,600 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर 85,300 के पार पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी ने भी 1,200 अंकों से अधिक की तेजी के साथ 26,300 के स्तर को छू लिया। सुबह करीब 11 बजे तक बाजार में मजबूती बनी रही।

इसे भी पढ़ें:  अरावली में खनन पर पूरी तरह रोक: केंद्र सरकार के सख्त निर्देश, राज्यों को नई लीज न देने का आदेश

कारोबार के आगे बढ़ने के साथ दोनों प्रमुख सूचकांकों ने अपनी बढ़त और मजबूत की। सेंसेक्स करीब 4,200 अंकों की उछाल के साथ 85,870 के आसपास कारोबार करता दिखा, वहीं निफ्टी लगभग 1,250 अंकों की बढ़त लेकर 26,340 के ऊपर पहुंच गया। बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध अधिकांश शेयर हरे निशान में रहे।

अमेरिका के साथ हुए समझौते और टैरिफ में 18 प्रतिशत तक की कटौती की खबर से निवेशकों का भरोसा बढ़ा। इसका सीधा असर बड़े शेयरों पर दिखा। अडानी पोर्ट्स के शेयरों में करीब 7 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज भी लगभग 4 प्रतिशत चढ़कर कारोबार करता नजर आया।

इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की दर्दनाक मौत, टीलामोड़ इलाके में शोक

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंटरग्लोब एविएशन, एटर्नल और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में 3 से 7 प्रतिशत तक की मजबूती रही। ब्लू-चिप शेयरों में आईटीसी इकलौता स्टॉक रहा, जो दबाव में दिखा।

एशिया के प्रमुख बाजारों में भी मंगलवार को सकारात्मक रुख रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक करीब 5 प्रतिशत की तेजी के साथ मजबूत हुआ। जापान का निक्केई, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भी ऊंचे स्तर पर कारोबार करते दिखे। इससे पहले सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक स्तर पर ब्रेंट क्रूड की कीमत में हल्की नरमी देखी गई और यह 66 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया। बाजार के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने करीब 1,830 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगभग 2,446 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

इसे भी पढ़ें:  सोनिया गांधी वोटर लिस्ट विवाद: अदालत में जवाब दाखिल, नागरिकता पर उठे सवाल

गौरतलब है कि सोमवार को सेंसेक्स 943 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था, जबकि निफ्टी में भी 260 अंकों से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई थी। मंगलवार की जोरदार उछाल ने साफ कर दिया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से बाजार की धारणा को मजबूत समर्थन मिला है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 90.05 पर, निवेशक चिंतितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका, 8 की मौत और 24 घायल; दिल्ली-मुंबई में हाई अलर्ट

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  India vs Pakistan T20 WC 2026: पाकिस्तान के बहिष्कार पर BCCI ने क्या कहा?जारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »