गणतंत्र दिवस विवाद का पटाक्षेप, रालोद नेता और सीओ खतौली के बीच सुलह

वीआईपी दीर्घा में सीट विवाद को लेकर कई दिनों से चल रहा विरोध समाप्त, राठी खाप और पुलिस प्रशासन के बीच बनी सहमति

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परेड समारोह के दौरान उत्पन्न हुए विवाद का आखिरकार शांतिपूर्ण समाधान हो गया है। वीआईपी दीर्घा में सीट पर बैठने को लेकर रालोद नेता कृष्णपाल राठी और सीओ खतौली रामाशीष यादव के बीच कथित दुर्व्यवहार के आरोपों से उपजा यह मामला बीते कई दिनों से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ था, जिस पर अब विराम लग गया है।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परेड समारोह के दौरान वीआईपी दीर्घा में बैठने को लेकर उत्पन्न विवाद का पटाक्षेप हो गया है। पुलिस प्रशासन के निमंत्रण पर समारोह में पहुंचे रालोद नेता, राठी खाप के थांबेदार एवं रालोद किसान मोर्चा के महासचिव कृष्णपाल राठी को कथित रूप से उनकी सीट से उठाए जाने और इस दौरान सीओ खतौली रामाशीष यादव द्वारा अभद्रता किए जाने के आरोप सामने आए थे। इस घटना के बाद से ही राठी खाप और रालोद नेताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही थी।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंट

घटना के विरोध में राठी खाप द्वारा विभिन्न गांवों में बैठकें की गईं और बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर समाधान के प्रयास शुरू किए गए। इसी क्रम में शुक्रवार को सीओ खतौली रामाशीष यादव कृष्णपाल राठी के कूकड़ा स्थित आवास पर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और गिले-शिकवे दूर किए गए। इस अवसर पर पार्टी और समाज की ओर से सीओ खतौली का स्वागत किया गया। बातचीत के दौरान सीओ रामाशीष यादव ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान हुई घटना को लेकर खेद व्यक्त किया। इसके बाद रालोद नेता कृष्णपाल राठी ने स्पष्ट किया कि अब उनका कोई विरोध या नाराजगी नहीं है और मामला पूरी तरह सुलझ चुका है।

इसे भी पढ़ें:  2.31 करोड़ की ठगी: पुलिस को उलझाने के लिए ठगों ने बनाया 700 खातों का चक्रव्यूह

रालोद नेता सुधीर भारतीय ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने फेसबुक पेज पर जारी वीडियो संदेश के माध्यम से दी। वीडियो में कृष्णपाल राठी ने कहा कि समाज और पार्टी के सहयोग से यह विवाद शांतिपूर्वक समाप्त हुआ है। उन्होंने राठी खाप के चौधरियों, अन्य खापों, रालोद नेताओं, कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों का समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, अशोक चौधरी (बिजनौर रालोद महामंत्री), राजेन्द्र चौधरी (किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष), रामनिवास पाल (रालोद महामंत्री), संजय राठी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-महिला से बैग लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  आई लव मोहम्मद -गर्दन काटने की धमकी देने वाला नदीम गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  महिला के खिलाफ मुकदमे में ‘खेल’ उजागर, इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-महिला से बैग लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, एक घायलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »