प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की हत्या करने वाला इनामी खटमल दबोचा

अवैध सम्बंधों के कारण की गई थी मेरठ के सलमान की हत्या, शव को छपार क्षेत्र में फैंककर हो गये थे गायब

मुजफ्फरनगर। अवैध सम्बंधों के कारण अपनी शादीशुदा प्रेमिका और उसके भाई के साथ मिलकर उसके पति सलमान की हत्या करने करने वाला 25 हजार रुपये का इनामी वांछित शातिर मेरठ निवासी वसीम उर्फ खटमल मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने के कारण घायल हो गया। उसकी दिल्ली पुलिस को भी पैरोल पर आने के बाद से लापता रहने के कारण तलाश थी। छपार पुलिस और एसओजी के साथ हुई मुठभेड़ में सलमान हत्याकांड का आरोपी उसका साथी भी पकड़ा गया।
छपार पुलिस क्षेत्र के गांव खुड्डा व खोजा नगला के बीच गोपाली मार्ग पर रविवार रात चेकिंग कर रही थी। उसी वक्त एक बाइक खोजा नगला की ओर से आई, जिसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव में फायर किए, गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसके दूसरे साथी ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया। पुलिस ने इनसे एक बाइक, तमंचा, कारतूस व खोखा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम वसीम उर्फ खटमल निवासी तारापुरी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ बताया। उसका दूसरा साथी मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी इमरान है। इमरान मृतक सलमान का साला है।
सीओ सदर रविशंकर मिश्रा ने बताया कि वसीम उर्फ खटमल ने 4 अप्रैल 2025 में अपनी प्रेमिका सुमायला के साथ मिलकर उसके पति सलमान निवासी अहमदनगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ की छपार थाना के गांव बिजोपुरा के जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी थी। सलमान के शव को यहीं पर छोड़कर वो फरार हो गये थे। इस हत्याकांड में इमरान भी इनके साथ रहा। बताया कि इसी हत्याकांड में आरोपी वसीम उर्फ खटमल तब से वांछित था। इससे पूर्व 30 मई की रात में चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांव बागोवाली चौराहे के निकट मुठभेड़ में खटमल के भांजे साकिब निवासी शौकत कालोनी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ को घायल अवस्था में और उसके मौसेरे भाई साहिल उर्फ अमान को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया था।
साकिब पर 10 हजार रुपये का ईनाम था। उसके बाद खटमल की बहन व बहनोई को भी गिरफ्तार किया गया था। 20 दिन पूर्व मृतक सलमान की फरार पत्नी सुमायला को भी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में अब खटमल और इमरान की गिरफ्तारी के साथ ही सभी छह आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। खटमल पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश खटमल शातिर पिस्टल सप्लायर है। उसने कोरोना काल में दिल्ली कोर्ट से पैरोल प्राप्त किया था। इसके बाद से वह लापता चल रहा था। दिल्ली पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई थी। छपार पुलिस को उसकी सलमान हत्याकांड में तलाश थी। खटमल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR–संभल इफेक्ट-जुमे की नमाज को लेकर रहा हाई अलर्टराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR–संभल इफेक्ट-जुमे की नमाज को लेकर रहा हाई अलर्ट

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तारजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »