अमेरिका में भारतीय परिवार पर कहर: घरेलू विवाद में 4 की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लॉरेंसविल शहर में तड़के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी समेत चार लोगों को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस वारदात के दौरान घर में मौजूद तीन बच्चों की जान समय रहते की गई आपातकालीन कॉल से बच गई।

घटना शुक्रवार सुबह करीब 2:30 बजे (स्थानीय समय) ब्रुक आइवी कोर्ट इलाके में हुई। स्थानीय पुलिस को 911 पर कॉल मिलने के बाद तुरंत मौके पर भेजा गया। पुलिस जब घर के भीतर पहुंची तो वहां चार वयस्कों के शव मिले, जिन पर गोली लगने के स्पष्ट निशान थे।

इसे भी पढ़ें:  Pentagon Report China Reaction: US पर भ्रामक नैरेटिव फैलाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, गोलीबारी के वक्त घर में तीन बच्चे मौजूद थे। डर के कारण तीनों बच्चे एक क्लोसेट में छिप गए। इन्हीं में से एक बच्चे ने साहस दिखाते हुए 911 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी, जिसके चलते अधिकारी समय पर मौके पर पहुंच सके। पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की शारीरिक चोट नहीं आई है। फिलहाल उन्हें परिवार के एक अन्य सदस्य की निगरानी में सौंप दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  तियानजिन SCO समिट में भारत की बड़ी सफलता, साझा बयान में गूंजा आतंकवाद पर भारतीय रुख

इस मामले में पुलिस ने 51 वर्षीय विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी पर चार मामलों में फेलोनी मर्डर, चार मामलों में मैलिस मर्डर, चार मामलों में एग्रेवेटेड असॉल्ट, बच्चों के साथ क्रूरता से जुड़े तीन अलग-अलग आरोप दर्ज किए गए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है और घटना के पीछे के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  पेट्रोल-डीजल कीमत बढ़ोतरी: 5.30 रुपये उछाल से हड़कंप

अटलांटा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। दूतावास ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पीड़ित परिवार को हर संभव कांसुलर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है और इसमें भारतीय मूल के नागरिक शामिल हैं।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियार ने बदली जंग की तस्वीरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  Pentagon Report China Reaction: US पर भ्रामक नैरेटिव फैलाने का आरोप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पेट्रोल-डीजल कीमत बढ़ोतरी: 5.30 रुपये उछाल से हड़कंपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »