Muzaffarnagar: मेरठ से वाहन चोरी कर मुजफ्फरनगर में खपाने वाले दो शातिर किए गिरफ्तार

(Muzaffarnagar) मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरजनपदीय गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल और अवैध असलाह बरामद किया है। ये बदमाश मेरठ व अन्य जिलों से वाहन चोरी कर मुजफ्फरनगर स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री में छिपा देते थे और बाद में उनका इंजन व चेसिस नंबर बदलकर बेच देते थे।

घटनाक्रम के अनुसार, 23 जनवरी की रात उप निरीक्षक पंकज शर्मा और उप निरीक्षक शिखर चैधरी अपनी टीम के साथ जड़ौदा अड्डे के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि चैकी बेगराजपुर क्षेत्र में एनएच-58 के पास स्थित बंद पड़ी पालीवाल फैक्ट्री में कुछ वाहन चोर मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें:  आग से हड़कम्प, कन्फैक्शनरी और टायर फैक्ट्री में लाखों का नुकसान

मुखबिर ने बताया कि चोर वहां चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाते हैं और आज उन्हें बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मुखबिर को साथ लेकर नारा जड़ौदा फैक्ट्री एरिया पहुंची। रात का समय होने के कारण कोई स्वतंत्र गवाह नहीं मिल सका। पुलिस टीम ने सावधानीपूर्वक बंद पड़ी पालीवाल फैक्ट्री की टूटी हुई दीवार से अंदर प्रवेश किया, जहां उन्हें कुछ रोशनी दिखाई दी। पास जाकर देखा तो पांच मोटरसाइकिलें खड़ी थीं और उनके पास दो व्यक्ति मौजूद थे। मुखबिर द्वारा इशारा किए जाने के बाद पुलिस ने दोनों को ललकारा।

पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की जामा तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए। सोनू पुत्र कमल सिंह ;निवासी ग्राम सिखेड़ा, थाना पिलखुआ, जिला हापुड़द्ध इसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला। रिगन पुत्र मुनीराम ;निवासी ग्राम सिखेड़ा, थाना परीक्षितगढ़, जिला मेरठद्ध के पास से 12 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी की सरकारों में हो रहा किसानों का कल्याणः कपिल देव

पुलिस द्वारा बरामद की गई पांचों मोटरसाइकिलों की जांच करने पर बड़ा खुलासा हुआ। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मेरठ के अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करते थे। पकडे गये लोगों से हीरो स्प्लेंडर प्लस (यूपी 15 डीए 8721) यह बाइक थाना गंगानगर, मेरठ से चोरी की गई थी। हीरो स्प्लेंडर (यूपी 15 बीएम 1597) यह बाइक थाना मवाना, मेरठ से चोरी की गई थी व अन्य तीन बाइकें पुलिस को मौके से एक यामाहा एफजेड, एक सुपर स्प्लेंडर और एक अन्य स्प्लेंडर प्लस मिली, जिनके नंबर प्लेट गायब थे और चेसिस नंबर मिटाए हुए थे।

इसे भी पढ़ें:  खतौली: विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को सिखाई साइबर सुरक्षा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी करने के बाद वाहनों को पालीवाल फैक्ट्री में खड़ा कर देते थे। यहां वे वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर को मिटा देते थे ताकि पुलिस उन्हें ट्रेस न कर सके और फिर उन्हें बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं और आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  खतौली: विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को सिखाई साइबर सुरक्षाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  खतौली: विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को सिखाई साइबर सुरक्षा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  तुलसी पार्क में होली के रंगों में सराबोर हुआ व्यापारिक समाजजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »